जालौर, 27 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जालौर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के प्रस्तावित किसान सम्मेलन एवं जालौर आगमन को लेकर मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
तैयारियों और जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन
बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसान सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
28 मई को मल्लेश्वर मठ में जुटेगा किसानों का हुजूम
विधानसभा सह संयोजक गणपतसिंह बगेडिया ने बताया की बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन दिनांक 28 मई को प्रातः 10 बजे मल्लेश्वर मठ, जालौर में किया जाएगा, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन को लेकर स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों की भागीदारी एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला महामंत्री गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, जालौर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक भूरसिंह देवकी, मन की बात जिला संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नाथूसिंह तीखी, विधानसभा सह संयोजक गणपतसिंह बगेडिया एवं नगर महामंत्री सुरेश सुन्देशा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी किसान सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां