जालोर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार जालोर जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए जिलाध्यक्ष संतोष कंवर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार में विशेष रूप से रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दबदबा देखने को मिला है, जहाँ कई सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिला और ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया है।
जिलाध्यक्ष संतोष कंवर द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्वती देवी जीनगर (रानीवाड़ा) को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्का बोहरा और भगवती देवी जीनगर को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिले में जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
रानीवाड़ा विधानसभा में नई नियुक्तियां:
ब्लॉक अध्यक्ष:
- रानीवाड़ा ब्लॉक: श्रीमती पदमा बिश्नोई (कोटड़ा)
- जसवंतपुरा ब्लॉक: श्रीमती हंजा देवी भील (राजपुरा)
जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारी:
- जिला उपाध्यक्ष: श्रीमती पार्वती देवी जीनगर (रानीवाड़ा)
- जिला महासचिव: श्रीमती अल्का बोहरा व श्रीमती भगवती देवी जीनगर (रानीवाड़ा)
- जिला सचिव: सुश्री बसंती कुमारी मेघवाल (जाखड़ी), सुश्री इंदु कुमारी भील (दांतलावास) एवं श्रीमती गीता देवी देवासी (दुगावा)
प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह और जिलाध्यक्ष संतोष कंवर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की यह नई टीम सरकार की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने का कार्य करेगी।



