Homeसिरोही11 बहनों के इकलौते भाई ने त्यागा संसार: हर्षित बने मुनिराज हीतगुणरत्नविजय,...

11 बहनों के इकलौते भाई ने त्यागा संसार: हर्षित बने मुनिराज हीतगुणरत्नविजय, दीक्षा समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Published on

आचार्य रविरत्नसूरीजी के सानिध्य में संपन्न हुई ऐतिहासिक संयम दीक्षा, परिवार के ७वें सदस्य ने अंगीकार किया जैन शासन का गौरवमयी साधु जीवन

संयम पथ पर कदम बढ़ाते ही जब मुमुक्षु हर्षित को रजोहरण ‘ओगा’ प्रदान किया गया, तो वे खुशी से झूम उठे। वैराग्य के रंग में रंगे हर्षित को नाचते देख पांडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की आँखें सजल हो उठीं। निकटवर्ती सिरोड़ी गाँव में रेखा बेन एवं जितेन्द्र कुमार संघवी के सुपुत्र हर्षित ने आज शुभ मुहूर्त में सांसारिक मोह-माया को सदा के लिए अलविदा कह दिया। आचार्य रविरत्नसूरीजी, आचार्य जयेशरत्नसूरीजी एवं पन्यास प्रवर वैराग्यरत्नविजयजी महाराज की पावन निश्रा में यह भव्य दीक्षा महोत्सव संपन्न हुआ। मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के बीच आचार्य रविरत्नसूरीजी महाराज ने हर्षित को दीक्षा प्रदान कर ‘केश लोचन’ की कठिन विधि करवाई।

खानदानी वैराग्य की अनूठी मिसाल

मुमुक्षु हर्षित का संयम पथ पर बढ़ना केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि उनके परिवार की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा है। वे अपने परिवार के ७वें सदस्य हैं, जिन्होंने भौतिक संसार को त्यागकर जैन शासन की सेवा का मार्ग चुना है। ११ बहनों के इस इकलौते और लाडले भाई के चेहरे पर दीक्षा के समय एक गजब का ‘तेज’ और शांति दिखाई दे रही थी। इस दीक्षा के साथ ही सिरोड़ी गाँव के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि हर्षित इस धरा से संयम पथ पर बढ़ने वाले १८वें साधु बन गए हैं। साधु वेश धारण कर जब वे क्रिया मंडप में पहुंचे, तो समाजजनों ने अक्षत से उनका भव्य वधामणा कर प्रथम वंदन किया। आचार्यश्री ने उनके नए नामकरण की घोषणा “मुनिराज हीरगुणरत्नविजयजी” के रूप में की, जिससे पूरा पांडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। वे मुनिराज जिनवररत्नविजयजी महाराज के शिष्य बने हैं।

सिरोड़ी गाँव का गौरवमयी इतिहास

समारोह में विशेष रूप से पधारे आचार्य लब्धिवल्लभसूरीजी महाराज साहेब ने नूतन मुनिराज हीतगुणरत्नविजय को विशेष आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सिरोड़ी गाँव त्याग और वैराग्य की पावन भूमि है। अब तक यहाँ के ५२ जाबाँजों ने संयम मार्ग अपनाकर जैन शासन का जो गौरव बढ़ाया है, वह पूरे समाज के लिए अद्वितीय और प्रेरणादायी है।

भव्य रस्में और विदाई के भावुक पल

दीक्षा विधि के प्रारंभ होने से पूर्व मुमुक्षु हर्षित को उनके माता-पिता और परिजनों ने विजय तिलक लगाकर भावभीनी विदाई दी। हाथी, घोड़ों, और बैंड-बाजे के साथ हर्षित का ऐतिहासिक वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया। शांतिलालजी पूनमचंदजी संघवी परिवार ने इस जीवित महोत्सव पर बड़ी संख्या में पधारे साधु-साध्वी भगवंतों का गुरुपूजन कर ‘कामली’ अर्पण की।

इस दौरान मांगलिक लाभ लेने के लिए श्रावकों में होड़ सी मच गई:

  • प्रथम तिलक का लाभ: श्रीमती वजुबाई चुन्नीलालजी परिवार (सिरोड़ी वाले)।
  • नामकरण घोषित करने का लाभ: संघवी शांतिलालजी पूनमचंदजी हीरा पन्ना परिवार (सिरोड़ी)।
  • उपकरण और पात्र वोहराने का लाभ: समाज के विभिन्न श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक लिया।

छः रिपालित संघ की घोषणा और चातुर्मास विहार

इस पावन अवसर पर सिरोड़ी के श्रीमती तुलसी बेन गेनमलजी परिवार ने तलाजा तीर्थ से पालीताणा तीर्थ तक भव्य ‘छः रिपालित संघ’ निकालने की घोषणा की और आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। दीक्षा कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद आचार्य रविरत्नसूरीजी ने अपने शिष्य मंडल के साथ अहमदाबाद के लिए विहार किया, जहाँ इस वर्ष उनका चातुर्मास अहमदाबाद के न्यू वासणा क्षेत्र में होने जा रहा है। आयोजक शांतिलालजी पूनमचंदजी संघवी परिवार ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री संघ एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...