बैलेट नंबर 3 की गूंज; क्या इस बार युवा जोश रचेगा नया इतिहास?
जालोर/रानीवाड़ा। राजनीति में जब समर्पण और सेवा का संगम होता है, तो वह नेतृत्व सिर्फ एक पद नहीं बल्कि युवाओं की उम्मीद बन जाता है। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों युवा कांग्रेस के चुनावी रण में एक नाम सबसे प्रमुखता से उभर रहा है— सुरेश मेघवाल आलडी। कांग्रेस पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और 'तन-मन-धन' से सेवा करने का जज्बा रखने वाले सुरेश मेघवाल आज रानीवाड़ा के युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। समाज सेवा की अग्रिम पंक्ति में रहने वाले मेघवाल की कार्यशैली ने उन्हें केवल एक नेता नहीं, बल्कि 'युवा दिलों की धड़कन' के रूप में स्थापित कर दिया है।
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क के अनुसार, चुनावी फील्ड में सुरेश मेघवाल की मौजूदगी एक अलग ही ऊर्जा पैदा कर रही है। उनके समर्थन में युवाओं की टोली और समर्पित टीमें गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार में जुटी हैं। मेघवाल समाज सहित सर्वसमाज के युवाओं में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। अपनी सादगी और जमीनी पकड़ के दम पर सुरेश मेघवाल ने इस बार के चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।
सुरेश मेघवाल आलडी ने अपने सभी युवा साथियों और समर्थकों से जोश के साथ अपील करते हुए कहा है कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की होगी जो बदलाव और विकास का सपना देखता है। उन्होंने बैलेट नंबर 3 पर अपना समर्थन जताकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया है। अब देखना यह है कि युवाओं का यह सैलाब मतदान के दिन किस तरह का नया कीर्तिमान स्थापित करता है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां