जयपुर/जालोर। राजस्थान के आगामी बजट को समावेशी और धरातल की जरूरतों से जोड़ने के लिए भजनलाल सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में 11 जनवरी को होने वाली उच्च स्तरीय ‘प्री-बजट बैठक’ जालोर जिले के लिए विशेष गौरव लेकर आई है। प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की तकदीर तय करने वाले इस मंथन में जालोर के प्रख्यात किसान नेता सोमाराम चौधरी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिले से उनके साथ खींव सिंह और जीवाराम को भी आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के साथ होगा सीधा संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता और उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अन्नदाता और गोपालकों के सुझावों को सीधे बजट का हिस्सा बनाना है। जालोर से सोमाराम चौधरी इस बैठक में जिले के किसानों और पशुपालकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे मरुधरा की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को सीधे सरकार के समक्ष रखेंगे।

इन प्रमुख मुद्दों पर रहेगा जालोर का फोकस
किसान नेता सोमाराम चौधरी ने प्रस्थान से पूर्व बताया कि उनके एजेंडे में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल रहेंगे:
- सिंचाई सुविधाओं का विस्तार: नर्मदा नहर परियोजना और जिले के अन्य जल स्रोतों का सुदृढ़ीकरण।
- आय वृद्धि के उपाय: किसानों की लागत कम कर मुनाफे को बढ़ाने वाली नीतियां।
- पशुपालन एवं डेयरी: डेयरी विकास और पशुपालकों के लिए नई योजनाओं का सुझाव।
- फसल बीमा: प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए बीमा प्रक्रिया को और सरल बनाना।
जिले में उत्साह की लहर
सोमाराम चौधरी को मिले इस बुलावे से जालोर के किसान संगठनों और पशुपालकों में नई उम्मीद जगी है। जिलेवासियों का मानना है कि सोमाराम चौधरी जैसे अनुभवी नेता का बजट बैठक में जाना जालोर की समस्याओं को सीधे शासन के शीर्ष तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जालोर के ग्रामीण क्षेत्रों में इसे जिले के सम्मान और विकास के प्रति सरकार की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
जोधपुर और पाली संभाग (पुराने एवं नए जिलों सहित) से आमंत्रित किसानों के सही नाम इस प्रकार हैं।
जोधपुर जिला:
- श्री माणकराम परिहार
- श्रीमती विमला सियाग
- श्री गोरधनराम सियाग
- श्री तुलछाराम
सिरोही जिला:
- श्री सुजान सिंह वड़वज
- श्री नाथूराम लोहार
बालोतरा जिला:
- श्री लादूराम बिश्नोई
जालौर जिला:
- श्री सोमाराम चौधरी
- श्री खीमसिंह
- श्री जीवाराम
जैसलमेर जिला:
- श्री ओमसिंह अवाय
- विजय सिंह
पाली जिला:
- श्री बाबूलाल
- श्री गणपतलाल चौधरी
- श्री नरेन्द्र सिंह
मोडाराम
पशुपालक और डेयरी प्रतिनिधि भी रखेंगे अपनी बात
किसानों के साथ-साथ इस संभाग से पशुपालन क्षेत्र के दिग्गजों को भी बुलाया गया है:
- पाली: प्रताप सिंह बिठिया (अध्यक्ष, डेयरी संघ)
- जोधपुर: जगदीश ठाडिया (प्रगतिशील पशुपालक)
- फलोदी: जगदीश शर्मा, भंवरूराम बिश्नोई, पहाड सिंह भाटी, बचनाराम कोलू, भोम सिंह, रहीम खाँ, एवं सहीराम ढ़ाका
इन सभी प्रतिभागियों को दोपहर 1:00 बजे से पूर्व पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।



