अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को कराया नि:शुल्क भोजन, केक काटकर दीर्घायु की कामना की
Circle News Network जालौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के 49वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को जिले में विभिन्न सेवा और सद्भावना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं मोयला समाज के वरिष्ठ नेता अमीन मोयला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और पायलट के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। सेवा संकल्प के तहत शहर के अस्पताल चौराहा स्थित अन्नपूर्णा रसोई में एक दिवसीय नि:शुल्क भोजन व्यवस्था का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन प्रसादी वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पायलट के जनहितैषी नेतृत्व और संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए युवाओं से जनसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित समारोह में अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन, पूर्व पार्षद एवं अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, युवा नेता चारुल शर्मा, एनएसयूआई के जिला महासचिव समीर हाडा, नजीर खान तथा युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण रामावत मौजूद रहे। इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी निसार अहमद, कयूम हाडा, अनवर खान, कूका राम, युनुस मोयला, फिरोज रंगरेज, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक रज्जाक मोयला, सिकन्दर खान, मोंटू हाडा और निजाम खान सहित सर्वसमाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सचिन पायलट: संक्षिप्त परिचय सचिन पायलट (जन्म: 7 सितंबर 1977) देश के प्रमुख युवा राजनेताओं में गिने जाते हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट और पूर्व सांसद रमा पायलट के सुपुत्र हैं। सेंट स्टीफंस कॉलेज (दिल्ली) और व्हार्टन बिजनेस स्कूल (अमेरिका) से उच्च शिक्षा प्राप्त पायलट 26 वर्ष की उम्र में वर्ष 2004 में पहली बार दौसा से सांसद चुनकर संसद के सबसे युवा सदस्यों में शामिल हुए थे।
वे केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां