रानीवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में रानीवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को गुंदाऊ में विधायक रतन देवासी के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक देवासी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
देवासी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पंचायतीराज चुनाव को समय पर नहीं करना आमजन के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ है।
ब्लॉक अध्यक्ष वरधाराम माली ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी भीखाराम सारण, मांगीलाल गुलसर, वरीगाराम विश्नोई, सुरेश सियाक, लालनाथ गोस्वामी, सुजानाराम खिलेरी, आईदानराम विश्नोई, वागा राम जाट, प्रवीण कुमार बिश्नोई, भागीरथ डारा, हड़मताराम मेघवाल, तनसिंह राजपूत, उत्तम सिंह भोमिया राजपूत, दूदाराम चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, मुंगाराम चौधरी, सूजा मोहम्मद, ठाकराराम भील, सुरेश कुमार राणा, सुजानाराम आजना, जगदीश कुराडा, ओम प्रकाश मांजू, दिनेश जांगू, रमेश सारण, धनाराम देवासी, चतराराम, नरिगाराम, कृष्ण राम, राणाराम, मोहनलाल ग़ुलसर, दिनेश मेघवाल, घेवाराम मेघवाल, हनुमान खीचड़ सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां