जालोर जिले में कांग्रेस के पुनर्निर्मित राजीव गांधी भवन का लोकार्पण और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 15 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जुली, एआईसीसी सचिव रित्विक मकवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश जांगिड़, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, और आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी मुख्य वक्ता होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, अग्रिम संगठन और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित जिले के सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न ब्लॉकों और मंडलों में बैठकें जारी हैं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है।
यह आयोजन कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां