Homeजालोरगड्ढों में तब्दील हुई हिरपुरा-मण्डारडी सड़क, आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना

गड्ढों में तब्दील हुई हिरपुरा-मण्डारडी सड़क, आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना

Published on

सात दिन में अस्थायी मरम्मत का आश्वासन, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा नवीनीकरण का कार्य

रानीवाड़ा। क्षेत्र के हिरपुरा गांव से गुजरात बॉर्डर स्थित मण्डारडी चौकी तक जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाने के विरोध में गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क के नवीनीकरण की मांग को लेकर मौके पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना अब किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने जैसा हो गया है।

हादसों को न्योता देते गहरे गड्ढे, पदयात्रियों की बढ़ी चिंता धरना-प्रदर्शन के दौरान गांग सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम चौधरी, गोविन्द गोस्वामी एवं रमेश देवासी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पर जगह-जगह इतने गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि वाहन चालकों, विशेषकर दुपहिया वाहन स्वामियों को प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। वर्तमान में बारिश के मौसम के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता और आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि आगामी दिनों में गुजरात से सुंधा माताजी एवं लोकदेवता बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में पदयात्री इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। अगर समय रहते सड़क का सुदृढ़ीकरण नहीं किया गया, तो पदयात्रियों के साथ कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने दिया आश्वासन, तब खुला जाम सड़क मार्ग पर ग्रामीणों के धरने और भारी विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम तुरंत हरकत में आई और अमले के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को जायज मानते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी सात दिनों के भीतर सड़क के इन जानलेवा गड्ढों को भरवाकर अस्थायी मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारु और सुरक्षित हो सके।

इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि इस पूरी सड़क के स्थायी नवीनीकरण का विस्तृत प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। बजट की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलते ही यहां नए सिरे से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस सकारात्मक आश्वासन और विभागीय मुस्तैदी के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
रविंद्रसिंह उमट
रविंद्रसिंह उमटhttps://circlenews.in
रविन्द्रसिंह उमट युवा पत्रकार है। चार साल पहले 18 साल की उम्र में इन्होंने सर्कल डिजिटल चैनल से पत्रकारिता का कार्य शुरू किया था। उमट अभी पब्लिक एप, सच बेधड़क, एवन टीवी, इंडिया न्यूज, पब्लिक वाइब्स में भी कार्य कर रहे है। कम उम्र में बुलंद हौंसले के साथ कार्य करने की मंछा रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...