Homeरानीवाड़ावीर बाल दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुशासन रथ यात्रा का...

वीर बाल दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुशासन रथ यात्रा का समापन

Published on

अटल बिहारी वाजपेयी हमारे लिए प्रेरणास्रोत, दो वर्षों में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम गढ़े – नारायणसिंह देवल

रानीवाड़ा।
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन रथ यात्रा का समापन सोमवार को रानीवाड़ा में गरिमामय माहौल में हुआ। इसी अवसर पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल व हीरालाल सारस्वत, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमेश चौधरी, बलवंत पुरोहित, भंवरसिंह राजपुरा, चन्दनसिंह कालमा, प्रकाश जांगू सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। वीर बाल दिवस कार्यक्रम के संयोजक हिंगलाजदान चारण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी तेजी से सृजित किए जा रहे हैं। देवल ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा-पत्र के लगभग 80 प्रतिशत कार्य मात्र दो वर्षों में पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देवल ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को स्मरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह दिन देशवासियों के लिए साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने “गरीब को गणेश” मानते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया है। राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यक्रमों को सफल बनाने और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नए नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

वीर बाल दिवस कार्यक्रम के संयोजक हिंगलाजदान चारण ने गुरु गोविन्द सिंह के परिवार के बलिदान की जानकारी देते हुए वीर बाल दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को हीरालाल सारस्वत, हेमाराम विश्नोई, एडवोकेट रमेश चौधरी, बलवंत पुरोहित, चन्दनसिंह कालमा और भंवरसिंह राजपुरा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने किया। इस अवसर पर रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
रविंद्रसिंह उमट
रविंद्रसिंह उमटhttps://circlenews.in
रविन्द्रसिंह उमट युवा पत्रकार है। चार साल पहले 18 साल की उम्र में इन्होंने सर्कल डिजिटल चैनल से पत्रकारिता का कार्य शुरू किया था। उमट अभी पब्लिक एप, सच बेधड़क, एवन टीवी, इंडिया न्यूज, पब्लिक वाइब्स में भी कार्य कर रहे है। कम उम्र में बुलंद हौंसले के साथ कार्य करने की मंछा रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...