Homeरानीवाड़ासंविदा नर्सेज ने खोला मोर्चा; गजेंद्र सिंह खींवसर के नाम रमीला मेघवाल...

संविदा नर्सेज ने खोला मोर्चा; गजेंद्र सिंह खींवसर के नाम रमीला मेघवाल को सौंपा ज्ञापन, 19 हजार पदों पर नियमित भर्ती की मांग

Published on

जालोर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से अल्पवेतन पर सेवाएं दे रहे संविदा नर्सेज और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। जालोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल के मार्फत प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को ज्ञापन भेजकर नर्सिंग ऑफिसर के 12,000 और ANM के 7,000 रिक्त पदों पर नई सीधी भर्ती निकालने की पुरजोर मांग की गई है।

प्रमुख मांगें: मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर हो भर्ती

नर्सेज प्रतिनिधियों ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्ववर्ती 2013, 2018 और 2023 की तर्ज पर चिकित्सा नियम 1965 के तहत आयोजित किया जाए। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:

  • पदों का विवरण: नर्सिंग ऑफिसर के 12,000 एवं ANM के 7,000 पदों पर विज्ञप्ति जल्द जारी हो।
  • चयन का आधार: भर्ती पूरी तरह से मेरिट और अनुभव के आधार पर मिलने वाले बोनस अंकों (10, 20, 30 अंक) के जरिए की जाए।
  • अनुभव को प्राथमिकता: NHM, NRHM, UTB, 108, 104 और प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से 8-10 वर्षों से कार्यरत कार्मिकों को नियमित होने का अवसर मिले।

“बंधुआ मजदूर की तरह कर रहे काम”

ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वे वर्तमान में अत्यंत अल्प वेतन में ‘बंधुआ मजदूर’ की तरह कार्य करने को मजबूर हैं। वर्षों से अपनी सेवाएं देने के कारण कई कर्मचारी अब उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित इन कर्मियों ने सरकार को संविदा नर्सेज को नियमित करने का वादा याद दिलाया है।

उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे कार्मिक

नर्सेज का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल से लेकर हर विपरीत परिस्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं का मोर्चा संभाला है। यदि सरकार 10, 20 और 30 बोनस अंकों के साथ मेरिट आधारित भर्ती नहीं निकालती है, तो हजारों अनुभवी नर्सेज का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दूसरी खबर ये भी

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...