गुजरात कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्य के 40 शहर और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अहमदाबाद शहर कांग्रेस की कमान सोनल पटेल को सौंपी गई है, जो सूची में एकमात्र महिला अध्यक्ष हैं।
बनासकांठा में गुलाब सिंह को सौंपी कमान
बनासकांठा जिले की जिम्मेदारी गुलाब सिंह राजपूत को दी गई है। गुलाब सिंह हाल ही में वाव विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार भी रहे हैं और जिले में पार्टी के सक्रिय नेता माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को स्थानीय संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। पार्टी ने साफ किया है कि जिला अध्यक्षों को अब अधिक अधिकार और जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके। इस सूची में 10 पूर्व विधायक और 1 पूर्व सांसद को भी अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन साधा गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सोशल मीडिया पर नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाइयों का सिलसिला जारी है। कांग्रेस का मानना है कि यह नई टीम राज्य में पार्टी को नई दिशा और मजबूती देगी।
अमरेली जिले में प्रताप दूधात, आणंद में अल्पेश पढियार, अरवल्ली में अरनूभाई पटेल और बनासकांठा जिले में गुलाब सिंह राजपूत को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भरुच में राजेन्द्र सिंह राणा, भावनगर ग्रामीण में प्रवीण राठौड, भावनगर शहर में मनोहर सिंह (लालभा), बोटाद में हिम्मत सिंह कटारिया को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।छोटाउदेपुर में शशिकांत राठवा, दाहोद में हर्षदभाई निनामा, डांग में स्नेहिल ठाकरे, देवभूमि द्वारका में पालभाई आंबलिया, गांधीनगर में अरविंद सिंह सोलंकी, गांधीनगर शहर में शक्ति पटेल को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

गिर सोमनाथ में पुंजाभाई वंश को बनाया अध्यक्ष
गिर सोमनाथ में पुंजाभाई वंश, जामनगर शहर में वीरेन्द्र सिंह जाडेजा उर्फ दिग्गूभाई, जामनगर ग्रामीण में मनोज कथीरिया, जूनागढ़ शहर में मनोज जोशी, खेड़ा में कालू सिंह डाभी, कच्छ में वी के हुंबल, महीसागर में हर्षद पटेल, महेसाणा में बलदेवजी ठाकोर, मोरबी में किशोरभाई चिखलिया, नर्मदा में रंजीत सिंह तडवी, नवसारी में शैलेषभाई पटेल, पंचमहाल में चेतन सिंह परमार, पाटण में घेमरभाई पटेल, पोरबंदर में रामभाई मारू, राजकोट शहर में डॉ.राजदीप सिंह जाडेजा, राजकोट ग्रामीण में हितेश वोहरा, साबरकांठा में रामभाई सोलंकी, सूरत ग्रामीण में आनंद चौधरी, सूरत शहर में विपुलभाई उधनावाला, सुरेन्द्रनगर में नौशाद सोलंकी, तापी में वैभवकुमार गामित, वडोदरा ग्रामीण में जसपाल सिंह पढियार, वडोदरा शहर में ऋत्विक जोशी और वलसाड में किशनभाई पटेल को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां