Homeजालोरकानून व्यवस्था चौपट, चुनाव टाले जाने पर कांग्रेस का हल्ला बोल! जालोर...

कानून व्यवस्था चौपट, चुनाव टाले जाने पर कांग्रेस का हल्ला बोल! जालोर में जुटेंगे दिग्गज, राज्यपाल को देंगे ज्ञापन

Published on

भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेसी: परिसीमन की आड़ में टाल रहे चुनाव, संवैधानिक अधिकारों का हनन!


जालोर, 26 जुलाई। राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों को बार-बार टालने के मुद्दे पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी जालोर ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगामी 28 जुलाई, सोमवार को सुबह 11:00 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस दिग्गज शिरकत करेंगे।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी सुमन यादव, सहप्रभारी हरीश परिहार, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई और पुखराज पाराशर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी सहित सभी पूर्व विधायकगण, विधानसभा प्रभारीगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, पीसीसी सदस्यगण और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर घेराबंदी:

कुम्पावत ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि समाचार पत्रों में आए दिन बलात्कार, लूटपाट, डकैती, चेन स्नैचिंग, और बजरी माफियाओं के आतंक जैसी आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आती हैं, जिससे लगता है कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है।

चुनाव टालने पर संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप:

कांग्रेस का मुख्य निशाना राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को ‘परिसीमन’ के नाम पर बार-बार टाला जाना भी है। कुम्पावत ने बताया कि बहुसंख्यक नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 243 यू और 243 ई, साथ ही पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 17, और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2000 की धारा 7 का हवाला देते हुए कहा कि इन धाराओं में स्पष्ट प्रावधान है कि इन संस्थाओं का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व चुनाव प्रक्रिया शुरू करना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संविधान के इन प्रावधानों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन कर चुनाव टाल रही है।

मनमाने परिसीमन का होगा पुरजोर विरोध:

कुम्पावत ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन के नाम पर जो मनमाने तरीके से वार्डों और पंचायतों का गठन किया जा रहा है, उसका समस्त कांग्रेसजन पुरजोर विरोध करेंगे और नियमानुसार गठन करवाने का प्रयास करेंगे।

प्रेस वार्ता और राज्यपाल को ज्ञापन:

बैठक समाप्ति के बाद, इन सभी गंभीर मुद्दों को लेकर समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत, महामहिम राज्यपाल महोदय राजस्थान के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर जालोर को सौंपा जाएगा, जिसमें इन सभी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इस बैठक में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारीगण, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगण, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षगण, अग्रिम संगठन एवं प्रकोष्ठ, विभाग के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यगण, पार्षदगण सहित तमाम कांग्रेसजन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह बैठक आगामी राजनीतिक रणनीति और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...