Homeन्यूज़जालोर में भाजपा के भव्य जिला कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

जालोर में भाजपा के भव्य जिला कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

Published on

जालोर में भाजपा के भव्य जिला कार्यालय का हुआ भूमि पूजन, संगठन के लिए नए अध्याय की शुरुआत

राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जुड़े, मुख्य सचेतक व सांसद की मौजूदगी में विद्वान पंडितों ने करवाया मंत्रोच्चार

जालोर। जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी के भव्य जिला कार्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह सोमवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ वर्चुअल माध्यम से जुड़े।



 समारोह का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्वयं के कार्यालय भवन के निर्माण की शुरुआत होना समस्त कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और अभूतपूर्व अनुभूति का विषय है। इससे हर कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस करेगा।

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और जिले में संगठन के पास स्वयं का स्थाई ठिकाना होने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने भाजपा के इतिहास और जिले में संगठन को मजबूत बनाने वाले पूर्व पदाधिकारियों को भी याद किया।

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने इसे जिले के विकास और संगठन की मजबूती के लिए एक नया अध्याय बताया। जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने कहा कि इस भवन से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत ने निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। समारोह को पूर्व सांसद देवजी एम पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष गेनाराम मेघवाल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानाराम चौधरी, प्रदेश सदस्य आवड़दान चारण, भवन निर्माण के सह संयोजक व जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुणोत, सह संयोजक अमन मेहता, जिला कार्यालय मंत्री डिम्पल सिंह चौहान, पूर्व मंत्री धन्नाराम पुरोहित, भूपेंद्र देवासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...