Homeजालोरकरोड़ों के कार्यों का प्रभारी मंत्री बामनिया ने किया लोकार्पण और शिलान्यास,...

करोड़ों के कार्यों का प्रभारी मंत्री बामनिया ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं की दी जानकारी, विधायक देवल ने केंद्र के फंड से वाहवाही लेने की कही बात

Published on

राज्य मंत्री पाराशर ने कहा की जालोर में मेडिकल कॉलेज के लिए बीजेपी के तमाम विधायकों और सांसद को नई दिल्ली में जाकर धरना देकर एक विपक्ष के विधायक होने का कर्तव्य पालन करना चाहिए

रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज प्रभारी मंत्री अर्जुनसिंह बामणिया, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा, विधायक नारायणसिंह देवल, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी सहित अधिकारियों ने नए कार्यो को शिलान्यास और पूर्ण का लोकार्पण किया। बाद में पंचायत समिति परिसर में सार्वजनिक समारोह को संबोधित भी किया।

मुख्य अतिथि जनजाति मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन के हितार्थ कई फ्लेगशीप योजनाएं चल रही है। अब जरूरत है कि इन योजनाओं से आमजन को कैसे जोड़कर लाभनिवत किया जाय। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना से ग्रामीण क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे है। जालोर जिला अब सौ प्रतिशत चिरंजीवी होने के पीछे कलक्टर निशांत जैन की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिले में 3 भील समाज की बेटियों के लिए छात्रावास स्वीकृत कराए है। उन्होंने भील समाज के लोगों को बेटियों को पढ़ने के लिए हॉस्टल भेजने की अपील की।

जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष और राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जिले की तमाम सड़कों पर तुफानी गति से कार्य चल रहे है। करीबन दो माह में सभी सड़के दूरस्त हो जाएगी। उन्होंने रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह की ओर ईशारा कर कहा कि राज्य में 33 जिलों में से 30 में मेडिकल कॉलेज शुरू हो रहे है। ऐसे में जालोर में मेडिकल कॉलेज के लिए बीजेपी के तमाम विधायकों और सांसद को नई दिल्ली में जाकर धरना देकर एक विपक्ष के विधायक होने का कर्तव्य पालन करना चाहिए।

विशेष योग्यजन आयुक्त और राज्य मंत्री उमाशंकर शर्मा ने राज्य सरकार की निशक्तजन के लाभार्थ संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर अपने कार्यालय का सम्पर्क नंबर दिया और ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा दिव्यांग को सरकारी नौकरियों में 4 फिसदी आरक्षण का लाभ सरकार दे रही है। इसके अलावा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकारी योजनाओं से कोई निशक्तजन वंचित ना रह जाए उसके लिए आयोग विधानसभा मुख्यालय पर शिविर का आयोजन कर रहा है।

समारोह को विधायक नारायणसिंह देवल और पूर्व विधायक रतन देवासी ने संबोधित कर अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यो की जानकारी दी। बाद में विशेष योग्यजन आयुक्त ने कई निशक्तजनों को ट्राईसाइकल प्रदान कर राहत प्रदान की। इसके अलावा कई प्रकार के उपकरण भी प्रदान किए। इस मौके पर प्रभारी सचिव आशुतोष, जिला कलक्टर निशांत जैन, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी मौजूद रहे।

इन कार्यो का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

प्रभारी मंत्री ने अपने साथियों के साथ सबसे पहले जालोर कलां में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नवनिर्मित तीसरे भवन का फिता काट कर लोकार्पण किया। बाद में रानीवाड़ा-जालोर बाईपास डामर सड़क, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्राईमरी स्कूल भवन, एग्रीकल्चर इनोवेशन संेटर का मौके पर जाकर लोकार्पण किया। जालोर कलां में 4.50 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय भवन और दहीपुर जीएसएस का शिलान्यास किया। शेष कायों का पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीपीटी स्क्रीन के जरिए लोकार्पण किया। जिसमें खासकर सिलासन जीएसएस का शिलान्यास और दस करोड़ की नई डामर सड़के है।

इस मौके पर विशिष्ट मेहमान रहे मौजूद

पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भारी तादात से कुर्सियों की कमी देखी गई। मंच पूरा का पूरा भर गया। इस मौके पर रोजगार गांरटी परिषद के सदस्य कृष्ण राजपुरोहित, वंशावली सरंक्षण आयोग के सदस्य राहुलसिंह राव, पशुधन संवर्धन बोर्ड के सदस्य गोदाराम देवासी, गोसेवा आयोग के सदस्य प्रताप राजपुरोहित, आयोग के उपाध्यक्ष सुमेरसिंह, युवा बोर्ड के सदस्य सुनील पुरोहित, गणपतसिंह मालवाड़ा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमाराम चौधरी, प्रधान राघवेन्द्रसिंह, भूपेन्द्रसिंह देवड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंबालाल चितारा, अल्का बोहरा सहित कई जने मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...