रानीवाड़ा, १४ अक्टूबर २०२५। कांग्रेस पार्टी के "संगठन सृजन अभियान" के तहत ब्लॉक रानीवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक कल, १५ अक्टूबर २०२५ (बुधवार) को आयोजित होगी। यह बैठक सुबह १०:०० बजे सरनाऊ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में रखी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरदाराम माली ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक परेश धनानी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) पर्यवेक्षक व पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पीसीसी महासचिव सुमन यादव और पीसीसी महासचिव नरेश चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रानीवाड़ा ने सभी सम्माननीयजनों से इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सादर उपस्थित होने का निवेदन किया है। बैठक में ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां