Homeजालोरराजेश पायलट साहब की पुण्यतिथि पर अनूठी पहल: भीषण गर्मी में राहगीरों...

राजेश पायलट साहब की पुण्यतिथि पर अनूठी पहल: भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया ‘मोहब्बत का शरबत’

Published on

देश में बढ़ती सामाजिक दूरियों और मजहबी कड़वाहट के दौर में जालौर की फिजां में आज ‘मोहब्बत के शरबत’ की मिठास घोली गई। मौका था किसान केसरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि का, जिसे जालौर के कांग्रेसियों ने केवल एक श्रद्धांजलि सभा तक सीमित न रखकर कौमी एकता और भाईचारे के एक बड़े संदेश में बदल दिया।

✦ भीषण गर्मी में ‘मोहब्बत’ की ठंडक

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अमीन मोयला के संयोजन में आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में राहगीरों और आमजन को गुलाबी तर-ब-तर ‘मोहब्बत का शरबत’ पिलाया गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बेहाल लोग जब इस पंडाल के नीचे पहुंचे, तो उन्हें न सिर्फ गले को तर करने वाली ठंडक मिली, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला अपनत्व भी महसूस हुआ।

आयोजक अमीन मोयला ने कहा:

“आज देश को नफरत की नहीं, मोहब्बत की जरूरत है। स्वर्गीय पायलट साहब ने हमेशा दबे-कुचले, किसान और गरीब को गले लगाया। आज के इस माहौल में आपसी सौहार्द और प्रेम की इस मिठास को हर नागरिक तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।”

✦ दिग्गजों ने किया ‘किसान केसरी’ को नमन

इससे पूर्व, कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर सूत की मालाएं और पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जुझारू व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि पायलट साहब राजनीति में शुचिता और गरीब-मजदूर की बुलंद आवाज के प्रतीक थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये रहे मौजूद:

  • एआईसीसी सदस्य: जितेंद्र कसाना
  • महिला कांग्रेस: प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा
  • सेवादल: जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह
  • अल्पसंख्यक विभाग: जिलाध्यक्ष जाकिर खान रंगरेज, प्रदेश संयोजक रज्जब खान खोखर, सलीम मोयला
  • अन्य अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी: इकबाल खान कोटवाल, सुरेश मेघवाल (प्रदेश सचिव एससी विभाग), पुखराज माली (आरपीजीआरएस), समीर हाड़ा (एनएसयूआई), कयूम हाड़ा, चारुल शर्मा, रज्जाक मोयला, फकरुद्दीन मेहर, बंसी माली, मुस्ताक खान, जगदीश कुमार, अंबालाल माली (टैक्सी यूनियन अध्यक्ष) सहित मोंटू हाडा, मोहसिन खान और दर्जनों कार्यकर्ता।

✦ लिया सामाजिक एकता का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर वहां मौजूद सभी धर्म और वर्ग के लोगों ने एक सुर में देश की गंगा-जमुनी तहजीब को अक्षुण्ण रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाह बनी कि सियासत चाहे जो मोड़ ले, आम इंसान के दिल में आज भी ‘मोहब्बत के शरबत’ का स्वाद बाकी है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...

गलत संगत व तनाव से दूर रहें युवा, जिंदगी अनमोल है’

हैप्पी पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर: सिविल न्यायाधीश साक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए...