रानीवाड़ा। जालेरा खुर्द पहाड़ी पर स्थित मां वाराही मंदिर में हर साल की भांति बड़े ही धुमधाम से वर्षगांठ मनाई गई। वाराही युवा गु्रप के तत्वावधान में समस्त ग्रामवासियों द्वारा सोमवार रात्रि में एक शाम वाराही मां के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार को महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
महाप्रसादी में सेवाड़िया महंत रतनभारतीजी महाराज एवं रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने भी शिरकत की। वाराही माता मंदिर के मेले को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर मंदिर सहित पूरे परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। एक शाम वाराही माता के नाम भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका सरिता खारवाल एण्ड पार्टी पचपदरा एवं राणू देवासी एण्ड पार्टी सिरोही ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां दी।

गणपति वंदना के साथ शुरू हुई भजन संध्या में कलाकारों की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से श्रोता मंत्रमुध हो गए। इस मौके पर जालेरा खुर्द के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से वाराही माता के दर्शनों की दर्शनार्थियों का दिन भर तांता लगा रहा।
