लंबे समय से चली आ रही मांग पर लगी मुहर, पूर्व विधायक देवल ने किया शुभारंभ; मुख्यमंत्री का जताया आभार
सर्किल न्यूज नेटवर्क रानीवाड़ा। क्षेत्र के कैर गांव और आसपास के काश्तकारों को अब फसलों की सिंचाई और बिजली कटौती की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। किसानों की वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से उठाते हुए गांव में 3.15 एमवीए क्षमता का नया बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया गया है।

ट्रांसफार्मर के विधिवत शुभारंभ अवसर पर पहुंचे पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी और किसानों के हित में इस मांग को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
सिंचाई में मिलेगी सहूलियत, दूर होगी लो-वोल्टेज की समस्या पूर्व विधायक देवल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमेशा से पहली प्राथमिकता रहा है। कैर क्षेत्र में बड़ा ट्रांसफार्मर लगने से विद्युत तंत्र मजबूत होगा, जिससे किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ सुचारू बिजली आपूर्ति मिलेगी और सिंचाई कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी इस सौगात से उत्साहित किसानों ने पूर्व विधायक का आभार प्रकट करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के दौरान मालवाड़ा सरपंच प्रदीपसिंह देवल, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JEN) हरीश कुमार व अशोक कुमार, पूर्व सरपंच कांतीलाल पुरोहित, जोराराम, शेनिदान चारण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां