जसवंतपुरा उपखंड मुख्यालय में विद्युत कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर को लेकर भारी असंतोष देखने को मिला। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि HB लागू कर एक निगम से दूसरे निगम में ट्रांसफर की प्रक्रिया को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक का नेतृत्व इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश मीना ने किया, जिसमें विद्युत विभाग से जुड़े समस्त कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक में कर्मियों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
इस बैठक के दौरान जसवंतपुरा उपखंड के इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें
- अध्यक्ष: जितेंद्र मीना
- उपाध्यक्ष: बृजेश नागर
- कोषाध्यक्ष: कन्हैयालाल मीणा
- सचिव: दिनेश सैनी
- महामंत्री: केदार प्रसाद मीणा
- संघठन मंत्री: जितेंद्र सिंह मीणा
- प्रचार मंत्री: सोमेश्वर सैनी
को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष जितेंद्र मीना को कार्यभार ग्रहण करने पर विद्युत कर्मचारियों ने हार और साफा पहनाकर सम्मानित किया। अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। यदि समाधान जल्द नहीं निकला, तो इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन हो सकता है।



