🔹 जीवनसाथी तलाशने का अनोखा मंच, जल्द तय होंगे विवाह के बंधन 🔹 लव स्टोरी नहीं, रियल स्टोरी: शादी करने वाले जोड़े को मिलेगा हनीमून पैकेज
अहमदाबाद में अनुबंध फाउंडेशन द्वारा मेहंदी नवाज़ जंग हॉल, पालडी में विशेष जीवनसाथी परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के विभिन्न जिलों से 180 विकलांग युवक शामिल हुए, जिनमें से 5 युवतियों ने अपने पसंदीदा जीवनसाथी का चयन किया।

भावुक पल, जीवनभर का निर्णय
इस आयोजन में जाति-धर्म का कोई भेदभाव नहीं था। पांच युवतियों ने विभिन्न उम्मीदवारों से व्यक्तिगत मुलाकात की और अब वे उनके परिवार और घर का दौरा करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगी।
हौसलों से भरी जिंदगी की नई शुरुआत
इस कार्यक्रम में कई युवक व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, कृत्रिम पैरों के सहारे पहुंचे थे, लेकिन उनके हौसले बुलंद थे। हॉल पूरी तरह से भर गया और लोग आसपास और ज़मीन पर बैठकर भी इस विशेष आयोजन का हिस्सा बने।

शादी करने वाले जोड़ो को मिलेगा हनीमून ट्रिप!
अनुबंध फाउंडेशन ने घोषणा की कि दो महीने के अंदर शादी करने वाले जोड़ों को “माउंट आबू” की हनीमून ट्रिप दी जाएगी।
यह सिर्फ शादी नहीं, समाज को बदलने का एक प्रयास है!
इस आयोजन ने साबित किया कि सच्चा प्यार और जीवनसाथी चुनने के लिए शारीरिक सीमाएँ कोई मायने नहीं रखतीं। हौसलों की उड़ान हर कठिनाई से ऊँची होती है!



