चैन्नई। राजस्थान के बेटे-बेटियों ने अपने सपनों को पंख दिए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से ट्रेनिंग प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। यह उनकी मेहनत, साहस और देशभक्ति का जीता-जागता उदाहरण है।

इस अद्वितीय उपलब्धि का सम्मान करते हुए, श्री अखिल भारतीय चारण-गढवी महासभा, तमिलनाडु के युवा-अध्यक्ष, हिंगलाजदान चारण आकली ने इन वीरों को माला पहनाकर और श्रीकरणी माताजी की तस्वीर के साथ मौमेंटो प्रदान कर उनके जज्बे को सराहा। यह सम्मान न केवल उनकी कड़ी मेहनत को अभिव्यक्त करता है, बल्कि इस बात को भी दर्शाता है कि हमारे समाज में देशसेवा और बलिदान के प्रति असीम आदर है।
इस अवसर पर, चारण आकली ने बताया कि यह सफलता नए युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक मिसाल है। उन्होंने इन नवोदित अफसरों को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वे देश की सेवा और सुरक्षा में अपनी उत्कृष्टता साबित करेंगे।

इस प्रकार, यह कहानी न केवल गर्व का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है कि सही दिशा, मेहनत और दृढ़संकल्प से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर जोधपुर के रक्षा राठौड़, श्रीधर चारण बालोतरा, पराक्रमसिंह राठौड़, परमवीर सिंह करणोत जोधपुर, सुनिल बिश्नोई बाङमेर, दीपक कुमार प्रजापत झुन्झुनू, मंतव्य शर्मा जयपुर, दिव्यांशु मारू बीकानेर, निशांत कुमार अलवर, यशवेन्द्र थानुआ भरतपुर और लविश कोटा सहित कई अफसरों का मारवाडी परंपराओं से स्वागत किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां