Homeजोधपुरराष्ट्रपति ने एमएनआईटी जयपुर के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति ने एमएनआईटी जयपुर के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

Published on

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एनआईटी की स्थापना की गई थी। वे कुशल और सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध कराने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। एनआईटी के महत्व को देखते हुए उन्हें ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ का दर्जा दिया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईटी में आधे छात्र अपने गृह राज्य से आते हैं, जबकि बाकी आधे अखिल भारत रैंकिंग के आधार पर दूसरे राज्यों से आते हैं। इस प्रकार, जहाँ एक ओर यह व्यवस्था स्थानीय प्रतिभाओं को फलने-फूलने का अवसर देती है, वहीं दूसरी ओर यह देश की ‘विविधता में एकता की भावना’ को भी मजबूत करने का काम करती है।

PIB

राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईटी जैसे तकनीकी संस्थान भारत को अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि एमएनआईटी में स्थापित इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर ने अब तक कई स्टार्ट-अप कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनसे बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को लाभ मिला है। एमएनआईटी के इनक्यूबेशन सेंटर में लगभग 125 स्टार्ट-अप पंजीकृत हो चुके हैं, जो रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति के इस दौर में चुनौतियों के साथ-साथ नए अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं। इन अवसरों का लाभ उठाने और भारत को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनाने में हमारे तकनीकी संस्थानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एमएनआईटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा इंजीनियरिंग विभाग की स्थापना समय की मांग के अनुरूप खुद को ढालने की इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि एमएनआईटी ने एनआईआरएफ की भारत रैंकिंग 2024 की ‘इंजीनियरिंग श्रेणी’ में देश के शीर्ष 50 संस्थानों में स्थान हासिल किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एमएनआईटी के संकाय, छात्र और कर्मचारी कड़ी मेहनत करके एमएनआईटी को देश के शीर्ष 10 संस्थानों में लाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी न केवल देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारी बेटियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में एसटीईएमएम में लड़कियों के नामांकन में वृद्धि हुई है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इस दीक्षांत समारोह में 20 स्वर्ण पदकों में से 12 स्वर्ण पदक छात्राओं ने जीते हैं, जबकि कुल स्नातक छात्रों में केवल 29 प्रतिशत छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं में लड़कियों का यह अनुपात इस बात का प्रमाण है कि अगर उन्हें समान अवसर दिए जाएं, तो वे अधिक उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं।

राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि वे अब अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। उन्हें नई चुनौतियों और अवसरों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एमएनआईटी में अर्जित ज्ञान और कौशल के साथ, वे उन चुनौतियों का सामना करने और उभरते अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...

सम्मान की दरकार: जीवन संवारने वाले बुजुर्ग गुरुजनों को मिले आरामदायक सफर की सौगात

2+2 बसों में सहयोगी सहित आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की उठी मांग, शिक्षक...