Homeराजस्थानभर्ती विज्ञापन में उल्लेखित नियम एवं शर्तों के अनुसार ही जारी किया...

भर्ती विज्ञापन में उल्लेखित नियम एवं शर्तों के अनुसार ही जारी किया गया है पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2019 का परिणाम

Published on

जयपुर, 5 अगस्त। किसी भर्ती वर्ष में सीधी भर्ती हेतु पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र एवं उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर आरक्षित शेष पदों को सामान्य प्रक्रिया से नहीं भरे जाने एवं शेष रहे रिक्त पदों को आगामी तीन भर्ती वर्षों तक अग्रणीत किए जाने के संबध में राज्य सरकार द्वारा  28 जुलाई, 2023 को अधिसूचना जारी की गई है। इस सम्बंध में आरपीएससी ने स्पष्ट किया है कि  पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2019 का विज्ञापन इस अधिसूचना के पूर्व जारी होने के कारण यह अधिसूचना जारी किए गए परिणाम पर लागू नहीं होती है।

 आरपीएससी द्वारा 3 अगस्त, 2024 को पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2019 का परिणाम जारी किया था। इसमें 777 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती का विज्ञापन 22 अक्टूबर, 2019 को कुल 900 पदों के लिए जारी किया गया था। इन पदों के लिए संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त, 2020 को किया गया था। संवीक्षा परीक्षा के परिणाम में सफल रहे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 29 सितंबर, 2023 से 11 जून 2024 तक किया गया था।

इस संबंध में आयोग सचिव ने बताया कि किसी भी भर्ती का विज्ञापन जारी करने के समय विद्यमान नियमानुसार ही भर्ती की जाती है। विज्ञापन जारी होने के बाद होने वाला नियम संशोधन पूर्व की भर्तियों पर लागू नहीं किया जा सकता है। उक्त भर्ती के विज्ञापन में उल्लेखित नोटः-2 के अनुसार नियमानुसार मुख्य चयन सूची में अति पिछड़ा वर्ग के 20 पद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 21 पद इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों के नियमानुसार न्यूनतम उतीर्णांक नहीं आने के कारण सामान्य प्रक्रिया से भरे गए हैं।

अनुसूचित जाति वर्ग के 39 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 63 पदों को इन वर्गों के न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त अभ्यर्थियों के न होने के कारण रिक्त रखा गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित अंतरिम आदेशों की पालना में 21 पद रिक्त रखे गए हैं एवं 349 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है। मुख्य सूची में चयनित 777 अभ्यर्थियों का चयन सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी एवं राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर व जोधपुर में लंबित विभिन्न याचिकाओं के अध्यधीन रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि  उच्चतम न्यायालय ने उक्त भर्ती के संबंध में  31 मई, 2024 को परिणाम जारी करने एवं चयनित अभ्यर्थियों के हक में कोई भी अधिकार  उच्चतम न्यायालय के अंतिम निर्णय होने तक उत्पन्न नहीं होने का आदेश दिया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

शिक्षा की नई रोशनी: कागमाला के 21 ‘अनाम’ बच्चों को मिली ‘साक्षी’, भामाशाहों की पहल से संवरा भविष्य

कागमाला, 14 जुलाई। शिक्षा के अधिकार को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उसे...

सफलता की कहानी: रानीवाड़ा में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ बना वरदान, वर्षों पुराना नाला खुला; किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

विशेष संवाददाता | जालोर/रानीवाड़ापरिचय:राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'ग्रामीण सेवा शिविर' ने हकीकत में...