Homeन्यूज़आप सब मेरा परिवार हो, सुख-दुख की हर घड़ी में आप हमेशा...

आप सब मेरा परिवार हो, सुख-दुख की हर घड़ी में आप हमेशा मुझे अपने साथ पाएंगे : लुम्बाराम चौधरी

Published on

जनसंपर्क के दौरान बड़े बुजुर्गों ने लुम्बाराम चौधरी को आत्मीयता से गले लगाया और जीत का आर्शीवाद दिया।

भीनमाल 10 अप्रेल। जालौर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने बुधवार भीनमाल क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि आप सब मेरा परिवार हो, सुख-दुख की हर घड़ी में आप हमेशा मुझे अपने साथ पाएंगे। यह रिश्ता राजनीति का नहीं, परिवार का है। प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि भीनमाल को जिला बनाने के लिए लोगों ने कई दिनों तक धरने दिए लेकिन कांग्रेस सरकार ने भीनमाल वासियों की मांग को ठुकरा दिया। जिसके कारण भीनमाल क्षेत्र के आसपास गांव के लोगों को छोटे छोटे कार्य के लिए सांचोर जाना पड़ता है। आप सब का आर्शीवाद मिला तो भीनमाल वासियों की मांग को उच्चस्तर पर उठाऊंगा।

इस दौरान माँ आशापुरा मंदिर में माथा टेक कर आर्शीवाद लिया व क्षेत्र वासियो की खुशहाली की कामना की। बड़े बुजुर्गों ने प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी को आत्मीयता से गले लगाया और जीत का आर्शीवाद दिया। गाँव की महिलाओं द्वारा लुम्बाराम चौधरी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ओर गांव वालों से समर्थन मांगा और कहां की मेरी जीत आप सब की जीत होगी।

लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कहा भाजपा हर वर्ग को साथ में लेकर कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मेरे जैसे गरीब किसान परिवार से जुड़े व्यक्ति को लोकसभा प्रत्याशी बनाना, भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग दर्शाता है। केंद्र की मोदी सरकार ने गांव गरीब, युवा, किसान, महिला के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है। जिससे अंतिम पंक्ति का आम जन लाभान्वित हुआ है।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधानसभा सचेतक जोगेश्वर गर्ग व पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समृद्धि और विकास का प्रतीक है। हम सब मिलकर भीनमाल विधानसभा क्षेत्र का विकास करेंगे। विगत वर्षों से जो विकास का पहिया अग्रसर घूम रहा है, उसे कायम रखना है तो हमें कमल के फूल का बटन दबाना होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि भीनमाल क्षेत्र के तवाव, जोडवाड़ा, मोदरान, सरेना, धासन, पांथेडी रनसुख, वाटिका, कोरा,दासपा, पादरा, बोरता, नरता व भीनमाल नगर में जनसभाएं व जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान खेमराज देसाई जसराज पुरोहित आरडी चौधरी भारत सिंह मोजनी महेंद्र पुरोहित रमेश रावल टीकम सिंह दीपसिंह स्वामी दिव्यरूप महाराज, पुखराज, नरिंगराम पुरोहित, बद्रीदान चारण , पावराम सहित पार्टी जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

इकलौते चिराग ने सड़क पर तोड़ा दम, एडवोकेट सुमेर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घर लौटते वक्त काल बनकर आया अज्ञात वाहन, सेवाड़ा गांव में पसरा मातम; कानून...