Homeजालोरसफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

Published on

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल संचालक सहित छह तस्कर गिरफ्तार

सर्किल न्यूज नेटवर्क

रानीवाड़ा (जालोर)।

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस ने रविवार को बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। मालवाड़ा चार रास्ता से भीनमाल जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मारुति एर्टिगा कार से भारी मात्रा में एनडीपीएस घटकयुक्त 27,204 नशीली टैबलेट्स जब्त की गईं। पुलिस ने मौके से मुख्य सरगना चिकित्सक और मेडिकल स्टोर संचालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर और वृताधिकारी रानीवाड़ा के सुपरविजन में यह कार्रवाई एटीएस जोधपुर से मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही रानीवाड़ा थानाधिकारी जीतसिंह और एटीएस जोधपुर के सहायक उपनिरीक्षक बुद्धराज चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मालवाड़ा चार रास्ता पर नाकाबंदी की। इस दौरान गुजरात नंबर की एर्टिगा कार (GJ 12 DM 8391) को रोककर तलाशी ली गई।

गाड़ी में छह लोग सवार थे और एनडीपीएस घटकयुक्त दवाइयों की मौजूदगी की प्रबल संभावना पर वाहन को संदिग्धों सहित थाने लाया गया। इसके बाद जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी पुष्पा सोलंकी को मौके पर बुलाकर दवाओं का सघन तकनीकी परीक्षण कराया गया। जांच में अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड, पैरासिटामोल व प्रोप्रानोलोल सॉल्ट युक्त कुल 70 विभिन्न प्रकार की 27,204 प्रतिबंधित टैबलेट्स पाई गईं। वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति के पास इन दवाओं के परिवहन, खरीद-बिक्री का कोई वैध लाइसेंस अथवा कागजात नहीं मिला। इस पर दवाओं व वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

बड़ी कार्रवाई:

  • बड़ी कार्रवाई: एटीएस जोधपुर व रानीवाड़ा पुलिस ने पकड़ी 27,204 नशीली गोलियां
  • डॉक्टर गिरफ्तार: सफेद कोट की आड़ में गुजरात से राजस्थान पहुंचाई जा रही थी नशे की खेप
  • तस्करों का नेटवर्क: पालनपुर का डॉक्टर और मेडिकल संचालक समेत 6 आरोपी दबोचे, एर्टिगा जब्त
  • प्रतिबंधित दवाएं बरामद: अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल सॉल्ट की 70 प्रकार की टैबलेट्स बरामद

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. देवेंद्र चौधरी पुत्र मावजी भाई, उम्र 46 वर्ष, पेशा- डॉक्टर, निवासी- पालनपुर, पुलिस थाना पालनपुर ईस्ट, जिला बनासकांठा (गुजरात)
  2. नरेश भाई पुत्र कानजी भाई कोली, उम्र 35 वर्ष, पेशा- ड्राइवर, निवासी- मलाना, पुलिस थाना पालनपुर, जिला बनासकांठा (गुजरात)
  3. राहुल पुत्र रमेश भाई, उम्र 26 वर्ष, निवासी- तिरूपति बंगलोज, आकेसण रोड, पालनपुर, पुलिस थाना पालनपुर ईस्ट, जिला बनासकांठा (गुजरात)
  4. बेलिम इरफान पुत्र इस्माईल भाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी- वीरभाई गेट, खोडा लिमडा, पालनपुर, जिला बनासकांठा (गुजरात)
  5. साहिलेश चौधरी पुत्र रतनसिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी- धरा, पुलिस थाना वाव, जिला बनासकांठा (गुजरात)
  6. साहिवाल जोशी पुत्र नटवरलाल जोशी, उम्र 48 वर्ष, पेशा- मेडिकल स्टोर संचालक, निवासी- 26, स्वास्तिक सोसायटी, जगाना रोड, पालनपुर, जिला बनासकांठा (गुजरात)

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • पुलिस थाना रानीवाड़ा टीम: उपनिरीक्षक व थानाधिकारी जीतसिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजुराम, हेड कांस्टेबल पुनमाराम (432), कांस्टेबल पुराराम (580), कांस्टेबल प्रभुराम (68), कांस्टेबल रामनिवास (287), कांस्टेबल श्रवण कुमार (463), कांस्टेबल बुद्धाराम (1013)।
  • एटीएस जोधपुर टीम: सहायक उपनिरीक्षक बुद्धराज चौधरी, कांस्टेबल रूपाराम (178), कांस्टेबल सवाईसिंह (93)।
  • औषधि नियंत्रण विभाग: पुष्पा सोलंकी (जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी, जालोर)।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...