Homeरानीवाड़ासूर्य ऊर्जा की चमक के पीछे 'अंधेरगर्दी': जितना बजाया विकास का ढोल,...

सूर्य ऊर्जा की चमक के पीछे ‘अंधेरगर्दी’: जितना बजाया विकास का ढोल, उतनी ही सामने आ रही सरकारी पोल!

Published on

करोड़ों के सरकारी बजट पर फिरा पानी; बड़गांव-रोड़ा मार्ग पर निजी सोलर कंपनी की दादागीरी, PWD मूकदर्शक

एक तरफ सरकार सौर ऊर्जा (क्लीन एनर्जी) को बढ़ावा देने के लंबे-चौड़े दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ धरातल पर इसकी आड़ में ‘अंधेरगर्दी’ का खेल धड़ल्ले से जारी है। ग्रीन एनर्जी के नाम पर वाहवाही बटोरने वाली नीतियां अब आमजन के लिए मुसीबत और सरकारी खजाने के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बड़गांव से रोड़ा सड़क मार्ग पर सामने आया है, जहां एक निजी सोलर कंपनी ने सरकारी नियमों और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को ताक पर रख दिया है।

मामला क्या है? (नवीन सड़क को किया जमींदोज)

हाल ही में आमजन की सुविधा के लिए लाखों-करोड़ों की लागत से बड़गांव से रोड़ा सड़क मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन रामपुरा से अमरापुरा के बीच इस नवीन मार्ग की सूरत बिगाड़ने में एक निजी सोलर कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कंपनी द्वारा जबरन पोल खड़े कर हाई-टेंशन लाइन निकाली जा रही है।
मनमानी की हद तो तब हो गई जब कंपनी ने पीडब्ल्यूडी (PWD) को खुला चैलेंज देते हुए नवनिर्मित सड़क के किनारे बनी पटरी (बर्म) को पूरी तरह तोड़ दिया। इससे जनता के टैक्स के पैसों से बनी सरकारी संपत्ति को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है।

PWD ने माना ‘अतिक्रमण’, फिर भी कार्रवाई के नाम पर ‘सिफर’

हैरानी की बात यह है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पूरे कृत्य को ‘अवैध अतिक्रमण’ की श्रेणी में माना है। इसके बावजूद कंपनी बेखौफ होकर काम को अंजाम दे रही है। विभाग की इस चुप्पी और सुस्ती ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

  • जब विभाग इसे अतिक्रमण मान रहा है, तो काम को तुरंत रुकवाया क्यों नहीं गया?
  • क्या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली कंपनी पर कोई एफआईआर (FIR) दर्ज हुई?
  • इस बेखौफ निर्माण का असली जिम्मेदार कौन है?

दुर्घटनाओं को न्योता: सड़क के बिल्कुल नजदीक खड़े किए जा रहे इन खंभों और तारों की वजह से इस मार्ग पर भविष्य में भीषण दुर्घटनाओं का खतरा चौबीसों घंटे मंडराता रहेगा।

बड़े किसान और भूमाफियाओं को खुश करने का खेल!

अक्सर सरकारी नीतियों में सौर ऊर्जा की बड़ी-बड़ी तारीफें की जाती हैं, लेकिन जमीन पर इसका फायदा सिर्फ चंद बड़े रसूखदार किसानों और भूमाफियाओं को ही मिल रहा है। सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर कौड़ियों के भाव जमीनें हथियाने और फिर नियमों को तोड़कर लाइनें बिछाने के इस खेल में प्रशासन की मिलीभगत साफ नजर आती है। आम जनता के हितों की बलि देकर पूंजीपतियों की जेबें भरी जा रही हैं।

इनका कहना है: प्रशासन को खुली चेतावनी

“हालिया नवीन बनी सड़क बड़गांव से रोड़ा सड़क मार्ग के रामपुरा से अमरापुरा तक निजी सोलर कंपनी द्वारा पोल खड़े कर लाइन निकाली जा रही है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हैं। पूरा घटनाक्रम अतिक्रमण की श्रेणी में है और खुद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसे माना है, पर कोई जिम्मेदारी तय नहीं हो रही है। प्रशासन इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कड़ी कार्रवाई करे, वरना समस्त आसपास के ग्रामीण खुद इस अतिक्रमण को हटाने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।”
भावेश राजपुरोहित, एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...