Homeआहोरशिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह मणिभाई की ऐतिहासिक पहल: जालोर, सिरोही और...

शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह मणिभाई की ऐतिहासिक पहल: जालोर, सिरोही और पाली की मेधावी बेटियों का होगा सम्मान

Published on

वात्सल्यधाम में 3 मई को करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन, 80% से अधिक अंक लाने वाली बालिकाएं होंगी पुरस्कृत

रानीवाड़ा | सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

​शिक्षा ही वह प्रकाश है जो समाज के अंधकार को मिटाकर सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। इसी ध्येय को चरितार्थ करने के लिए स्वामी श्री आत्मानंद सेवा संस्थान वात्सल्यधाम रानीवाड़ा द्वारा आगामी 3 मई 2026 को राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं के लिए एक विशाल समागम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जालोर, सिरोही और पाली जिले की उन होनहार बेटियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक अर्जित कर समाज का मान बढ़ाया है।

​संस्थान के निदेशक अमृत पुरोहित ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम संस्थान के प्रधान संरक्षक दंडी स्वामी देवानंद जी सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। इस दौरान आयोजित करियर गाइडेंस सेमिनार में समाज के उच्चाधिकारी और शिक्षाविद बालिकाओं को सफलता के गुरुमंत्र देंगे।

​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पाली बीडीओ नारायण सिंह राजपुरोहित, तहसीलदार सेवा अधिकारी डॉ. भावना राजपुरोहित, सिरोही महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित, और युवाओं के प्रेरणास्रोत सक्सेस पॉइंट बाड़मेर के संचालक डॉ. गणपत सिंह राजपुरोहित (प्रभाकर) बालिकाओं का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही एमएलएसयू उदयपुर की डॉ. विनीता राजपुरोहित भी करियर निर्माण के टिप्स साझा करेंगी।

समाज के ‘मनी भाई’: शिक्षा के लिए समर्पित एक विराट व्यक्तित्व

जयपुर, दिल्ली और कोटा के हॉस्टल्स के लिए करोड़ों का दान, शिक्षा की अलख जगाने में अग्रणी

​राजपुरोहित समाज के प्रतिष्ठित भामाशाह श्री मणीभाई (आबूराज, अहमदाबाद) इस पूरे आयोजन के मुख्य सूत्रधार और सहयोगी हैं। शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जयपुर गर्ल्स हॉस्टल के लिए 1 करोड़ और अब दिल्ली हॉस्टल के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये की बड़ी घोषणा की है।

प्रतापजी जैतपुरा के शब्दों में, “मणिभाई समाज के लिए वास्तव में ‘Money Bhai’ (मनी भाई) हैं, जिन्होंने शिक्षा के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं।”

​स्व. श्री रविशंकरजी दवे (जोशी) के सुपुत्र मणिभाई निवासी सिद्धेश्वर सांचौर ने अब तक शिक्षा जगत में करोड़ों रुपये का दान दिया है। उनकी इसी उदारता के कारण आज सुदूर क्षेत्रों की बेटियों को भी आगे बढ़ने का संबल मिल रहा है।

पंजीकरण की जानकारी:

पात्र बालिकाएं अपना आवेदन 20 अप्रैल 2026 की शाम तक व्हाट्सएप नंबर 8696213861 या ईमेल aatmanandschool@Gmail.com पर भेज सकती हैं। बाहर से आने वाली बेटियों के लिए वात्सल्यधाम में ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...