Homeराजस्थानजयपुरजालोर की आवाज बनेंगे किसान नेता सोमाराम चौधरी; मुख्यमंत्री के साथ 'बजट...

जालोर की आवाज बनेंगे किसान नेता सोमाराम चौधरी; मुख्यमंत्री के साथ ‘बजट बैठक’ में देंगे मरुधरा के विकास का रोडमैप

Published on

जयपुर/जालोर। राजस्थान के आगामी बजट को समावेशी और धरातल की जरूरतों से जोड़ने के लिए भजनलाल सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में 11 जनवरी को होने वाली उच्च स्तरीय ‘प्री-बजट बैठक’ जालोर जिले के लिए विशेष गौरव लेकर आई है। प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की तकदीर तय करने वाले इस मंथन में जालोर के प्रख्यात किसान नेता सोमाराम चौधरी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिले से उनके साथ खींव सिंह और जीवाराम को भी आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के साथ होगा सीधा संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता और उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अन्नदाता और गोपालकों के सुझावों को सीधे बजट का हिस्सा बनाना है। जालोर से सोमाराम चौधरी इस बैठक में जिले के किसानों और पशुपालकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे मरुधरा की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को सीधे सरकार के समक्ष रखेंगे।

इन प्रमुख मुद्दों पर रहेगा जालोर का फोकस

किसान नेता सोमाराम चौधरी ने प्रस्थान से पूर्व बताया कि उनके एजेंडे में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल रहेंगे:

  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार: नर्मदा नहर परियोजना और जिले के अन्य जल स्रोतों का सुदृढ़ीकरण।
  • आय वृद्धि के उपाय: किसानों की लागत कम कर मुनाफे को बढ़ाने वाली नीतियां।
  • पशुपालन एवं डेयरी: डेयरी विकास और पशुपालकों के लिए नई योजनाओं का सुझाव।
  • फसल बीमा: प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए बीमा प्रक्रिया को और सरल बनाना।

जिले में उत्साह की लहर

सोमाराम चौधरी को मिले इस बुलावे से जालोर के किसान संगठनों और पशुपालकों में नई उम्मीद जगी है। जिलेवासियों का मानना है कि सोमाराम चौधरी जैसे अनुभवी नेता का बजट बैठक में जाना जालोर की समस्याओं को सीधे शासन के शीर्ष तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जालोर के ग्रामीण क्षेत्रों में इसे जिले के सम्मान और विकास के प्रति सरकार की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

जोधपुर और पाली संभाग (पुराने एवं नए जिलों सहित) से आमंत्रित किसानों के सही नाम इस प्रकार हैं।

जोधपुर जिला:

  • श्री माणकराम परिहार
  • श्रीमती विमला सियाग
  • श्री गोरधनराम सियाग
  • श्री तुलछाराम

सिरोही जिला:

  • श्री सुजान सिंह वड़वज
  • श्री नाथूराम लोहार

बालोतरा जिला:

  • श्री लादूराम बिश्नोई

जालौर जिला:

  • श्री सोमाराम चौधरी
  • श्री खीमसिंह
  • श्री जीवाराम

जैसलमेर जिला:

  • श्री ओमसिंह अवाय
  • विजय सिंह

पाली जिला:

  • श्री बाबूलाल
  • श्री गणपतलाल चौधरी
  • श्री नरेन्द्र सिंह
    मोडाराम

पशुपालक और डेयरी प्रतिनिधि भी रखेंगे अपनी बात

किसानों के साथ-साथ इस संभाग से पशुपालन क्षेत्र के दिग्गजों को भी बुलाया गया है:

  • पाली: प्रताप सिंह बिठिया (अध्यक्ष, डेयरी संघ)
  • जोधपुर: जगदीश ठाडिया (प्रगतिशील पशुपालक)
  • फलोदी: जगदीश शर्मा, भंवरूराम बिश्नोई, पहाड सिंह भाटी, बचनाराम कोलू, भोम सिंह, रहीम खाँ, एवं सहीराम ढ़ाका

इन सभी प्रतिभागियों को दोपहर 1:00 बजे से पूर्व पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
रविंद्रसिंह उमट
रविंद्रसिंह उमटhttps://circlenews.in
रविन्द्रसिंह उमट युवा पत्रकार है। चार साल पहले 18 साल की उम्र में इन्होंने सर्कल डिजिटल चैनल से पत्रकारिता का कार्य शुरू किया था। उमट अभी पब्लिक एप, सच बेधड़क, एवन टीवी, इंडिया न्यूज, पब्लिक वाइब्स में भी कार्य कर रहे है। कम उम्र में बुलंद हौंसले के साथ कार्य करने की मंछा रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...