Homeदेशमरुधरा से राजधानी तक सीधी रफ़्तार: जैसलमेर को मिली नई 'सुपरफास्ट' सौगात,...

मरुधरा से राजधानी तक सीधी रफ़्तार: जैसलमेर को मिली नई ‘सुपरफास्ट’ सौगात, अब दिल्ली दूर नहीं!

Published on

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 29 नवंबर को दिखाएंगे हरी झंडी; पर्यटन को लगेंगे पंख, सीमांत जिले की बदल जाएगी तस्वीर

जैसलमेर/दिल्ली। स्वर्ण नगरी की सुनहरी रेत अब सीधे देश के दिल ‘दिल्ली’ से जुड़ने जा रही है। दशकों का इंतजार खत्म हुआ और विकास की पटरी पर एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है। थार के रेगिस्तान में अब छुक-छुक नहीं, बल्कि सुपरफास्ट रफ्तार गूंजेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे, जब वे ‘जैसलमेर एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान की तरक्की की नई ‘लाइफलाइन’ साबित होगी।

शनिवार को रचेगा इतिहास: दिग्गजों का होगा जमावड़ा 29 नवंबर, शनिवार का दिन जैसलमेर के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। जैसलमेर स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ स्थानीय विधायक छोटूसिंह, बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मौजूद रहेंगे। यह एकजुटता बताती है कि पश्चिमी राजस्थान के विकास के लिए केंद्र सरकार कितनी प्रतिबद्ध है।

पर्यटन और आस्था का ‘सुपरफास्ट’ कॉरिडोर यह ट्रेन सेवा सिर्फ यात्रियों को ढोने का साधन नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की संस्कृति और पर्यटन को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी।

  • रूट की खासियत: यह ट्रेन जैसलमेर से चलकर आशापुरा गोमट, बाबा रामदेव के धाम रामदेवरा, साल्ट सिटी फलौदी, सूर्य नगरी जोधपुर, मेड़ता, और जयपुर होते हुए दिल्ली (शकूरबस्ती) पहुंचेगी।
  • यानी पर्यटक अब बिना किसी परेशानी के दिल्ली से सीधे रेगिस्तान के धोरों और लोक-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। इससे स्थानीय व्यापार और रोजगार में भारी उछाल आएगा।

ट्रेन में शाही सफर का इंतजाम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा है। इस उद्घाटन स्पेशल और नियमित सेवा में कुल 16 डिब्बे होंगे। इसमें फर्स्ट एसी (1st AC) और सैकंड एसी के लक्जरी कोच के साथ-साथ, थर्ड एसी, स्लीपर और साधारण श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं, ताकि हर वर्ग का यात्री सफर का आनंद ले सके।

नियमित संचालन का समय (टाइम टेबल)

  • गाड़ी सं. 12249 (दिल्ली से): 1 दिसंबर से नियमित शुरू। दिल्ली से शाम 17:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
  • गाड़ी सं. 12250 (जैसलमेर से): 2 दिसंबर से नियमित शुरू। जैसलमेर से शाम 17:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

जैसलमेर और बाड़मेर के सीमावर्ती इलाकों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है। अब ‘दिल्ली दूर नहीं’ का मुहावरा यहाँ के बाशिंदों के लिए हकीकत बनने जा रहा है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...