Homeरानीवाड़ाकिसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा...

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Published on

​बे-मौसम बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे और बीमा फ्रॉड पर तुरंत कार्रवाई की मांग

रानीवाड़ा (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)। भारतीय किसान संघ (भाकिसं), तहसील रानीवाड़ा की ओर से बुधवार को किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। संघ ने बे-मौसम बारिश से हुए फसल नुकसान के मुआवजे और फसल बीमा को लेकर बैंकों द्वारा किए गए ‘धोखाधड़ी’ के मामलों पर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

​बे-मौसम बारिश से फसलें खराब, मांगा मुआवजा

​ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग हाल ही में हुई बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए भारी नुकसान पर थी। संघ ने बताया कि किसानों के खेतों में पकी हुई और कटी हुई फसलें रखी थीं, जिन पर बारिश का पानी गिरने से वे खराब हो गई हैं। भारतीय किसान संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि खराब हुई फसलों का शीघ्र सर्वे करवाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

​मूंगफली खरीद के लिए पंजीयन शुरू करने की मांग

​किसानों की दूसरी महत्वपूर्ण मांग मूंगफली की सरकारी खरीद से संबंधित है। मूंगफली की फसल अब आ चुकी है, इसलिए संघ ने मांग की है कि सरकारी खरीद के लिए पंजीयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि किसानों की उपज की समय पर तुलाई हो सके और उन्हें अपनी फसल का सही दाम मिल सके।

​बीमा फ्रॉड पर बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

​ज्ञापन में एक गंभीर मुद्दा किसानों के फसल बीमा को लेकर उठाया गया है। किसान संघ ने आरोप लगाया कि कई किसानों ने बैंकों से केसीसी (KCC) लोन ले रखा है, जिनके खातों से बैंकों ने नियमानुसार फसल बीमा हेतु राशि काट ली है, लेकिन उनका फसल बीमा नहीं हुआ है। किसानों को उनकी पॉलिसी की जानकारी भी नहीं दी जा रही है।

​संघ ने साफ तौर पर कहा है कि इस मामले में नियमानुसार बैंक दोषी है। रानीवाड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक पर विशेष रूप से किसानों के साथ इस प्रकार का ‘धोखाधड़ी’ (फ्रॉड) करने का आरोप लगाया गया है। किसानों के सामने अब यह संकट है कि बिना पॉलिसी के वे फसली नुकसान की शिकायत 72 घंटे की समय सीमा के भीतर कैसे दर्ज करवाएं, जबकि शिकायत दर्ज करवाने के लिए जारी सरकारी हेल्पलाइन नंबर भी व्यस्त बता रहा है।

​भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में तुरंत फैसला लेने और इस ‘छल’ को रोकने के लिए दोषी बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...