रानीवाड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में जसवन्तपुरा उपखण्ड मुख्यालय के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल की अथक मेहनत और दूरदर्शी सोच के चलते प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय जसवन्तपुरा के भवन निर्माण व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरा ने बताया कि पूर्व विधायक देवल ने ही अपने प्रयासों से पिछले बजट में जसवन्तपुरा उपखण्ड मुख्यालय पर महाविद्यालय की स्वीकृति दिलवाई थी, जिसका संचालन इस सत्र से प्रारंभ हो चुका है। अब भवन निर्माण की स्वीकृति से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही उपखण्ड मुख्यालय पर गुणवत्तापूर्ण महाविद्यालयी शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रवासियों व भाजपा मंडल जसवन्तपुरा के पदाधिकारियों ने इस स्वीकृति पर पूर्व विधायक देवल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर रहते हैं।
इसी अवसर पर पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचन्द बैरवा का धन्यवाद जताया और कहा कि यह निर्णय जसवन्तपुरा की युवा पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने वाला साबित होगा।



