करड़ा, 2 अगस्त। सर्कल न्यूज़ नेटवर्क।
जालौर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना करड़ा ने बोलेरो कैम्पर लूट के मुख्य आरोपी भजनलाल पुत्र भागीरथराम विश्नोई (उम्र 21 साल, निवासी खारा) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देशन में और जिला पुलिस अधीक्षक जालोर श्री ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।
क्या था मामला?
दिनांक 03.07.2025 को प्रार्थी सुरेश कुमार पुत्र हीराराम विश्नोई निवासी वाडा भाडवी ने पुलिस थाना करड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, जब सुरेश कुमार अपनी बोलेरो कैम्पर से सरहद खारा से जा रहे थे, तभी मुलजिम भजनलाल और उसके भाई देवाराम ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और कागजात सहित बोलेरो कैम्पर लूट कर फरार हो गए।
पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर मुलजिमानों की तलाश शुरू की। गहन तलाशी और आसूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि मुलजिम लूटी गई बोलेरो कैम्पर को सरहद खारा में छोड़कर फरार हो गए थे, जहां से वाहन को जब्त कर लिया गया।
पुलिस की टीम ने ऐसे की कार्रवाई
सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आवड़दान रतनु और वृताधिकारी वृत रानीवाड़ा श्री भवानीसिंह ईन्दा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना करड़ा श्री कमलेशकुमार उनि के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने लगातार तलाश और दबिश के बाद मुख्य आरोपी भजनलाल को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी को 01.08.2025 को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे लूट की वारदात के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
कमलेश उप निरीक्षक थानाधिकारी करड़ा, विक्रमसिह हैडकानि 270, हनुमानाराम कानि 798, लादुराम कानि 213, श्रवण कुमार कानि 1133, रमेश कुमार कानि 735, श्रवण कुमार कानि 96 ,पुनमाराम कानि चालक 1015 रहे |



