मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामला
करड़ा (जालोर):
पुलिस थाना करड़ा द्वारा ‘‘ऑपरेशन संपोलिया’’ के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी/विक्रेता के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में 6.937 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
रेंज भर में जारी है अभियान
श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस श्री विकासकुमार, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार, मिशन मदमर्दन के तहत ‘‘ऑपरेशन संपोलिया’’ चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर श्री ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों व वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना करड़ा ने भी कड़ी कार्रवाई की है।
घर में दबिश, डोडा पोस्त बरामद
दिनांक 04.06.2025 को प्राप्त सूचना पर, पुलिस थाना करड़ा की टीम ने दांता पुलिस थाना सांचोर, हाल सेवाड़ा निवासी शंकरलाल उर्फ खंगारा राम (45 वर्ष) के घर के कमरे में एक काले रंग के प्लास्टिक कट्टे से 6.937 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 58 दिनांक 04.06.2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही में पुलिस थाना करड़ा के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टीम में थानाधिकारी करड़ा उप निरीक्षक कमलेश, कांस्टेबल हनुमानाराम, महिला कांस्टेबल प्रियंका, कांस्टेबल लादुराम और चालक कांस्टेबल पूनमाराम शामिल थे, जिन्होंने सामूहिक रूप से यह सफल कार्यवाही अंजाम दी।



