जालोर, 2 जून।
महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, विकासकुमार के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के अंतर्गत जिले में चोरी और नकबजनी की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक जालोर, ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर, मोटाराम तथा वृताधिकारी वृत आहोर, अनील राजपुरोहित के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी भाद्राजुन, लालाराम साऊनी की अगुवाई में गठित टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में सफलता हासिल की।
टीम ने प्रकरण संख्या 70 दिनांक 21.5.2025, धारा 331(5), 305(ए) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त मंगलाराम (पुत्र मांगीलाल, जाति सैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी नोरवा, पुलिस थाना भाद्राजुन) को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ कर जुर्म स्वीकार करवाया और 1 जून, 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, चोरी की गई मोटरसाइकिल (नंबर त्श्र16.ैछ.5043) को भी बरामद किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया।



