भीनमाल। पुलिस थाना भीनमाल की विशेष टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी अपराधी को गुजरात के कलोल से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
मोटाराम गोदारा, अति. पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शंकरलाल मंसुरिया, उप अधीक्षक वृत्त भीनमाल के निकटतम सुपरविजन में तथा राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, नि.प्र. थानाधिकारी, पुलिस थाना भीनमाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पुलिस थाना भीनमाल में दर्ज प्रकरण संख्या 287 दिनांक 09-07-2025 धारा 87, 64(2) बीएनएस में करीब एक वर्ष तीन माह से वांछित चल रहे इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए।
गिरफ्तार इनामी अपराधी
गणपतराम पुत्र जेठाराम, जाति मेघवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी नरता, पुलिस थाना भीनमाल।
कार्रवाई का विवरण
पुलिस थाना भीनमाल में दर्ज उक्त गंभीर प्रकरण में आरोपी गणपतराम लंबे समय से फरारशुदा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया।
टीम ने तकनीकी साधनों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार निगरानी और सघन प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी के गुजरात के कलोल में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने गुजरात पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को कलोल से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम (पुलिस थाना भीनमाल)
- प्रेमाराम, उप निरीक्षक
- प्रेमचंद, कांस्टेबल (1105)
- श्रवण कुमार, कांस्टेबल (589)
- श्रीमती रामेश्वरी, महिला कांस्टेबल (951)
फरारी के दौरान आरोपी को शरण देने वालों और अन्य पहलुओं पर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां