जालोर @ सर्कल न्यूज नेटवर्क उपखंड क्षेत्र के निकटतम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेडक कलां में बुधवार को माहौल भावुक नजर आया। मौका था विद्यालय के प्रधानाध्यापक वचना राम मेघवाल के सेवानिवृत्ति समारोह का।
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में मेघवाल की सेवाओं को याद किया गया। इस दौरान जोडवास पीईईओ करना राम वाणिका समेत विद्यालय स्टाफ ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को पुष्प गुच्छ भेंट कर और शाल ओढाकर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।
सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया, पर कार्य रहता है अमर समारोह को संबोधित करते हुए पीईईओ वाणिका ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक अनिवार्य सिस्टम है, जिससे हर कार्मिक को एक दिन गुजरना पडता है, लेकिन शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार हमेशा जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेघवाल का कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी गुरुजी के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
स्नेह को कभी भुला नहीं पाऊंगा: मेघवाल विदाई की बेला में प्रधानाध्यापक वचना राम मेघवाल भावुक हो गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेडक कलां में कार्यकाल के दौरान विद्यालय परिवार, छात्रों और ग्रामीणों से जो अपार प्यार व सम्मान मिला है, उसे वे ताउम्र नहीं भुला पाएंगे।
ये रहे मौजूद कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष मगसिंह देवडा, आरपी कृष्ण कुमार वाघेला, व्याख्याता वरधा राम देवासी, सेवानिवृत शिक्षक अर्जुन लाल सोलंकी, ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द पराडिया, आजोदर सरपंच विकास कुमार सोलंकी, पंचायत समिति सदस्य छगना राम मौजूद रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ से पोपट लाल, नरेंद्र कुमार, युगल किशोर, प्रियंका रोलन, छगन बामणिया, भारती मीना और विमल चौहान सहित बडी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Report- Tikam Pal







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां