Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में बदलेगा 'गांव की सरकार' का भूगोल: वार्डों के पुनर्गठन के...

राजस्थान में बदलेगा ‘गांव की सरकार’ का भूगोल: वार्डों के पुनर्गठन के आदेश जारी, जानिए अब कितने होंगे आपके वार्ड?

Published on

• 3000 की आबादी पर अब ग्राम पंचायत में होंगे 7 वार्ड; जिला परिषद के लिए 4 लाख पर 17 वार्ड तय

• सरकार का नया गणित: वार्डों की संख्या हमेशा रहेगी विषम (Odd), कलेक्टर्स को प्रक्रिया शुरू करने के सख्त निर्देश

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर/जालोर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद) का नक्शा अब पूरी तरह बदलने वाला है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 17 दिसंबर 2025 को एक अहम आदेश जारी करते हुए प्रदेश भर में वार्डों के पुनर्गठन और पुर्नसीमांकन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से बदलती डेमोग्राफी और नई पंचायतों के गठन के बाद पैदा हुई विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार ने यह बडा कदम उठाया है।

आबादी का नया ‘गणित’ जारी

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वार्डों का गठन जनसंख्या के आधार पर तय फार्मूले से होगा:

  1. ग्राम पंचायत: 3000 तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत में अब 7 वार्ड होंगे। यदि जनसंख्या 3000 से अधिक है, तो हर 1000 (या उसके भाग) की बढोतरी पर 2 अतिरिक्त वार्ड जोडे जाएंगे।
  2. पंचायत समिति: 1 लाख तक की जनसंख्या वाली पंचायत समिति में 15 वार्ड (निर्वाचन क्षेत्र) होंगे। यदि जनसंख्या 1 लाख से अधिक है, तो हर 15,000 की आबादी पर 2 वार्ड बढाए जाएंगे।
  3. जिला परिषद: 4 लाख तक की जनसंख्या वाली जिला परिषद में 17 वार्ड होंगे। 4 लाख से अधिक जनसंख्या होने पर प्रत्येक 1 लाख (या उसके भाग) पर 2 वार्ड की बढोतरी की जाएगी।

विषम संख्या का ‘लॉक’, सम संख्या ‘ब्लॉक’

सरकार ने इस बार स्पष्ट नियम बना दिया है कि किसी भी पंचायती राज संस्था में वार्डों की कुल संख्या हमेशा विषम (Odd Number) ही रखी जाएगी। यानी वार्डों की संख्या 7, 9, 11, 15, 17 आदि हो सकती है, लेकिन 8, 10 या 16 नहीं। इससे किसी भी प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान टाई होने की स्थिति से बचा जा सकेगा। साथ ही, सभी वार्डों की जनसंख्या यथासंभव समान अनुपात में रखने का प्रयास किया जाएगा।

क्यों पडी पुनर्गठन की जरुरत?

आदेश में बताया गया है कि पूर्व में वार्डों का पुनर्गठन हुए काफी समय बीत चुका है। इस दौरान जनसांख्यिकी (Demography) में भारी बदलाव आया है। हाल ही में कई नई पंचायतें बनी हैं, तो कई ग्रामीण क्षेत्र शहरी निकायों में शामिल हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों और आम जनता से लगातार मिल रहे ज्ञापनों को देखते हुए यह पुनर्गठन अनिवार्य हो गया था।

अफसरों को मिली जिम्मेदारी

ग्राम पंचायतों के वार्डों के पुनर्गठन और प्रकाशन का जिम्मा संबंधित उपखण्ड अधिकारी (SDO) को सौंपा गया है। वहीं, पंचायत समिति और जिला परिषद के वार्डों के पुनर्गठन का अंतिम प्रकाशन संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। यदि पुनर्गठन के दौरान कोई वार्ड विभाजित होकर दो संस्थाओं में बंट जाता है, तो उसके लिए अलग से नया वार्ड गठित करने या मौजूदा वार्ड में शामिल करने का विकल्प भी दिया गया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...