Homeदेशनाम बदलने की 'सियासत': मोदी सरकार ने 11 साल में मिटाए कांग्रेस...

नाम बदलने की ‘सियासत’: मोदी सरकार ने 11 साल में मिटाए कांग्रेस की 30 योजनाओं के निशान, अब ‘मनरेगा’ पर छिडा महासंग्राम

Published on

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। मोदी सरकार ने ग्रामीण भारत की लाइफलाइन कही जाने वाली ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (MGNREGA) का नाम बदलकर वीबी जी राम जी (VB–G RAM-G) करने का बिल पेश कर विपक्ष के जले पर नमक छिडक दिया है।
इस बिल के पेश होते ही सदन में विपक्ष का गुस्सा फूट पडा। कांग्रेस ने इसे महात्मा गांधी की विरासत और गरीबों के हक पर सीधा प्रहार बताया है।
सड़क से संसद तक संग्राम
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि सरकार काम करने के बजाय केवल “नाम बदलने की फैक्ट्री” चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की गाढी कमाई का पैसा होर्डिंग और पेंट बदलने में बर्बाद किया जा रहा है। विरोध की आग सदन के बाहर भी दिखी, जहां कांग्रेस नेता उदित राज ने ‘ऑल इंडिया अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस’ के बैनर तले नए बिल की कॉपी जलाकर कडा विरोध दर्ज कराया। कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इसे गांधी विचारधारा के प्रति भाजपा और संघ की वैचारिक नफरत का प्रतीक बताया।


11 साल, 30 से ज्यादा नाम: सिर्फ लेबल बदला या नीतियां?
2014 में सत्ता संभालने के बाद से ही मोदी सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं को नया रंग-रोगन देकर अपना बताने के आरोप लगते रहे हैं। मनरेगा तो बस एक नई कडी है। हकीकत यह है कि यूपीए सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का पूरा ढांचा ही बदल दिया गया है।
एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: पुरानी बोतल में नई शराब?
सर्कल न्यूज नेटवर्क ने उन प्रमुख योजनाओं की पडताल की है, जिनका नाम पिछले 11 सालों में बदला गया। इस लिस्ट में हमने कुछ ऐसी योजनाओं को भी जोडा है जो चर्चा में कम रहीं, लेकिन उनका भी ‘नामकरण’ कर दिया गया (जैसे खेल रत्न और मिड डे मील)।
नीचे दी गई सारणी में देखें कि कैसे पिछले एक दशक में सरकारी फाइलों में नाम बदले गए हैं:
[विशेष रिपोर्ट: बदली गई योजनाओं की पूरी सूची]

क्र.सं.कांग्रेस/यूपीए सरकार की योजना (पुराना नाम)मोदी सरकार द्वारा बदला गया नाम (नया नाम)वर्ष/टिप्पणी
1निर्मल भारत अभियान (2012)स्वच्छ भारत अभियान2014
2महात्मा गांधी नरेगा (MGNREGA)वीबी जी राम जी (VB–G RAM-G)2025 (प्रस्तावित बिल)
3राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारमेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार2021 (लिस्ट में जोडा गया)
4मिड डे मील स्कीम (1995)पीएम पोषण (PM-POSHAN) योजना2021 (लिस्ट में जोडा गया)
5राजीव आवास योजना (2009)प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2015
6इंदिरा आवास योजना (1985)प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना2016
7नेशनल मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी (2011)मेक इन इंडिया2014
8यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (1985)मिशन इंद्रधनुष2014
9डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी (2013)PAHAL (पहल)2014
10नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (2005)दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना2014
11बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (2005)प्रधानमंत्री जन धन योजना2015
12नेशनल गर्ल चाइल्ड डे प्रोग्राम (2008)बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना2015
13राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजनादीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना2015
14जवाहरलाल नेहरू अर्बन रिन्यूअल मिशन (JNNURM)AMRUT (अमृत) योजना2015
15स्वावलंबन योजना (2010)अटल पेंशन योजना2015
16नेशनल ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क (2011)भारतनेट (BharatNet)2015
17नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान (2006)डिजिटल इंडिया2015
18राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (2007)परंपरागत कृषि विकास योजना2015
19जन औषधि योजना (2008)प्रधानमंत्री जन औषधि योजना2015
20आम आदमी बीमा योजना (2007)प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना2015
21BPL परिवारों को मुफ़्त LPG (2010)प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना2016
22मॉडिफाइड नेशनल एग्रीकल्चरल इंश्योरेंसप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना2016
23इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना (2010)प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना2017
24ICDS सर्विसेज (1975)पोषण अभियान2018
25संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजनादीनदयाल अंत्योदय योजना (NULM)2015

विपक्ष का सवाल- काम कब होगा?
विपक्ष का आरोप है कि ‘स्किल इंडिया’ हो या ‘मेक इन इंडिया’, धरातल पर बेरोजगारी के आंकडे डरा रहे हैं। नाम बदलने से फाइलों का वजन तो बढ गया है, लेकिन क्या आम आदमी की जेब का वजन बढा? यह सवाल अब भी मुंह बाए खडा है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

अब सरकारी कामकाज में ‘दलित’ शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित, आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, सरकारी दस्तावेजों में 'अनुसूचित जाति' लिखने के दिए...

भारत-इंडोनेशिया की अटूट मैत्री का प्रतीक: प्रंबानन मंदिर में गूंजा ‘नमस्ते’, पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया जीर्णोद्धार परियोजना का आगाज

योग्याकार्ता (इंडोनेशिया) | 9वीं शताब्दी की भव्यता, नक्काशी की बारीकियां और सदियों पुराना भारत-इंडोनेशियाई...

खाटूधाम के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: बाबा के भक्तों का सफर होगा और आसान, रिंगास-सीकर के बीच बनेगा नया स्टेशन

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क जयपुर/सीकर। बाबा श्याम के दर पर हाजिरी लगाने वाले देश-विदेश के...