रानीवाड़ा। युवा और खेल मामलों के पूर्व सदस्य और कांग्रेस के युवा नेता सुनील पुरोहित ने आज रविवार दोपहर बाद रानीवाड़ा सहित सांचौर विधानसभा क्षेत्र में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

पुरोहित के सुरक्षा प्रहरी सुरेश जाणी ने बताया कि पुरोहित ने आज जालेरा कलां में करमीराम देवासी के मातृशोक होने पर उनके घर जाकर शोक संवेदनाएं जाहिर की। बाद में, कुडा पांचला जाकर विधायक रतन देवासी के नीजि सहायक निंबाराम देवासी के पिता के स्वर्गवास होने पर उनके घर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

बाद में, वो सांचौर के विधायक जीवाराम चौधरी के निवास भादरूणा जाकर उनकी माताजी के स्वर्गवास होने के कार्यक्रम में भाग लिया। चौधरी की माताजी की तस्वीर पा श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार को हिम्मत प्रदान की।
पुरोहित ने बिजरोल खेडा जाकर गुरू महाराज श्री खेतारामजी महाराज के धूणे और मंदिर में दर्शन करने का लाभ अर्जित कर बाद में सेवाडा स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में धोक लगाकर क्षेत्र में अमन शांति की कामना की।
