जालोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की और से आज 8 अप्रेल मंगलवार दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा दलित विरोधी मानसिकता के तहत नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विरुद्ध की गई निम्न स्तरीय टिप्पणी के विरोध में प्रदेश की भाजपा पर्ची सरकार के खिलाफ में "विरोध प्रदर्शन" कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जालोर के सामने किया गया।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली को लेकर की गई अलोकतांत्रिक टिप्पणी से नाराज कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए तथा भाजपा एवम ज्ञानदेव आहूजा के विरोध में जमकर नारेबाजी कर आहूजा का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। साथ ही सभी कांग्रेसजन ने ज्ञानदेव आहूजा को सार्वजनिक तौर से माफी मांगने एवम राज्य सरकार द्वारा कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, नगराध्यक्ष मुमताज अली,रमेश सोलंकी,सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह,बसंत सुथार, मदनलाल दहिया, खसराम मेघवाल,सी एल गहलोत,देवाराम सांखला,जीवाराम परमार,शीला चौधरी गीता श्री,सोनाराम मेघवाल,तरूण सोलंकी,अनिल पंडत बस्तीमल चौहान,सुरेश मेघवाल, लक्ष्मीकांत दवे, महेंद्र सोनगरा,उम्मेद सिंह चारण,कृष्ण कुमार वनिका, सुरेश थांवला,कपूराराम परिहार, रूपाराम मेघवाल,ओमप्रकाश चौधरी,करनाराम तिरखी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां