भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है।
रानीवाड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जालोर जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह बोरली की ओर से आमजन में युवाओं को रिझाने के लिए नव मतदाता अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत आज रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सशक्त बुथ अभियान के अंतर्गत कई गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया है। इस अभियान में मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि आज रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव मंडल में शक्ति केंद्र 156 के आजोदर में, शक्ति केन्द्र 127 के मैत्रीवाड़ा गांव में, शक्ति केन्द्र 155 के रतनपुर में, शक्ति केन्द्र 126 के मालवाड़ा में, शक्ति केन्द्र 139 के पंसेरी में, शक्ति केन्द्र 148 के लूणियासर, शक्ति केन्द्र 155 के जाखड़ी में, शक्ति केन्द्र 156 के आजोदर में और शक्ति केन्द्र 145 के रोपसी में सशक्त बुथ अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया है।

चौधरी ने बताया कि प्रदेश और जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत आज रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 8 सशक्त बूथों पर जिलाध्यक्ष बोरली के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की मिटींग का आयोजन किया गया। मिटींग के दौरान जिलाध्यक्ष राव ने आगामी चुनाव जीतने के लिए मजबूत संगठन निर्माण की आवश्यकता बताते हुए सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की उपयोगिता व अनिवार्यता के निर्माण को प्रमुखता से पूर्ण करने पर बल दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता ही भाजपा को अन्य दलों से पृथक करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है। मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है और इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अंत्योदय की नीति से गांव, गरीब, किसान की उन्नति जैसे भाजपा के संकल्प तभी पूर्ण हुए जब जनता ने भाजपा को जनादेश दिया।
इसलिए भाजपा का प्रत्येक निर्णय एक-एक मतदाता का निर्णय है और भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित है। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है, जिसके द्वारा पार्टी की विचारधारा तथा मोदी सरकार एवं योगी सरकार के निर्णय व योजनाएं प्रत्येक दहलीज तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां