Homeराजस्थानराजस्थान रोडवेज ने साबित की अपनी उत्कृष्टता, 3 विभिन्न श्रेणियों में मिले...

राजस्थान रोडवेज ने साबित की अपनी उत्कृष्टता, 3 विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार

Published on

जयपुर, 8 मार्च। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग, नई दिल्ली द्वारा विभिन्न 3 श्रेणियों में रनर अप पुरस्कार दिए गए। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित हुए पुरस्कार समारोह में नेशनल पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट अवार्ड श्रेणी में राजस्थान रोडवेज को रोड सेफ्टी, नॉन ट्रैफिक रिवेन्यू एवं एम्पलाई प्रोडक्टिविटी अवार्ड (ग्रामीण) श्रेणी में रनर अप का पुरस्कार दिया गया।

रोडवेज अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह ने राजस्थान रोडवेज को मिले इन पुरस्कारों को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत और कार्य निष्ठा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों, परिचालकों एवं आर्टिजंस के समन्वित प्रयासों से राजस्थान रोडवेज ने विभिन्न क्षेत्रों में उच्च मानदंड स्थापित कर ये पुरस्कार हासिल किए हैं। श्रीमती सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रबंध निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने समस्त निगम परिवार को इस शानदार उपलब्धि की बधाई देते हुए बताया कि नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इन पुरस्कारों को निगम की ओर से कार्यकारी निदेशक प्रशासन श्री चांदमल वर्मा एवं कार्यकारी निदेशक अभियांत्रिकी श्री रवि सोनी ने ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान रोडवेज सड़क सुरक्षा, राजस्व अर्जन बढ़ाने और कार्मिकों की संतुष्टि के लिए और बेहतरीन प्रयास करता रहेगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

शिक्षा की नई रोशनी: कागमाला के 21 ‘अनाम’ बच्चों को मिली ‘साक्षी’, भामाशाहों की पहल से संवरा भविष्य

कागमाला, 14 जुलाई। शिक्षा के अधिकार को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उसे...

सफलता की कहानी: रानीवाड़ा में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ बना वरदान, वर्षों पुराना नाला खुला; किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

विशेष संवाददाता | जालोर/रानीवाड़ापरिचय:राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'ग्रामीण सेवा शिविर' ने हकीकत में...