ग्रामीण रोजगार पर केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून के खिलाफ जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता
जालोर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका पर किए जा रहे हमलों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से शुक्रवार 10 जनवरी 2026 को “मनरेगा बचाओ संग्राम जनआंदोलन” अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 2 बजे राजीव गांधी भवन, जालोर में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।

प्रेस वार्ता को कांग्रेस संगठन की जिला प्रभारी सुमन यादव तथा जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल संबोधित करेंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि प्रस्तावित VB-GRAM-G विधेयक के कारण ग्रामीण रोजगार और आजीविका पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों को मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा।
प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार से VB-GRAM-G विधेयक को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल करने की मांग की जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के काम के अधिकार की गारंटी है, जिसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी पत्रकारों से अपील की है कि वे प्रेस वार्ता में उपस्थित होकर इस जनआंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने में सहयोग करें।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां