जालोर: प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2025 के तहत चयनित और प्रोबेशन ट्रेनी के रूप में सेवा दे रहे प्रशिक्षु पटवारियों का प्रशिक्षण सफलतापर्वक पूरा हो चुका है. इसके बाद जिला कलक्टर कार्यालय जालोर द्वारा इन सभी पटवारियों के नए पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे विभिन्न तहसीलों और पटवार मण्डलों में कामकाज को और गति मिलेगी.
तहसीलवार पटवारियों के पदस्थापन का क्रम
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न तहसीलों में नियुक्त किए गए पटवारियों (नियमित एवं अनुकंपात्मक) का तहसीलवार विवरण इस प्रकार है:
- आहोर तहसील: इस तहसील में कुल 12 पटवारी लगाए गए हैं, जिनके नाम मुकेश दीक्षित (प.म. थांवला), अवदेश भगत (प.म. डोडियाली), राम कुमार (प.म. सेदरिया बालोतान), पन्ना राम (प.म. दयालपुरा), हुँगाराम (प.म. अजीतपुरा एवं देवकी), महेन्द्र कुमार (प.म. अगवरी), सुभाष चन्द्रा (प.म. भवरानी), मैना देवी वैष्णव (प.म. भैंसवाडा), किरण लता मीणा (प.म. भागली पुरोहितान), मंजू मेघवाल (प.म. कवराडा) और अनुकंपात्मक नियुक्ति के तहत श्री बृजलाल मीना (प.म. उण) शामिल हैं.
- जालोर तहसील: जालोर तहसील क्षेत्र में कुल 11 नए पटवारी तैनात किए गए हैं, जिनमें नेहरू राम (प.म. ऐलाणा), महेन्द्र मीणा (प.म. आलासन), श्रवण सिंह (प.म. बागरा), पवन कुमार मीना (प.म. बैरठ), जगदीश सिंह (प.म. चांदणा), राजेश कुमार (प.म. बाकरा रोड), सोना राम (प.म. बिबलसर), दृष्टि मूलचंदानी (प.म. तडवा), नरेश कुमार (प.म. चूरा), और अनुकंपात्मक नियुक्ति के अंतर्गत सुश्री रेखा यादव (एल.आर.सी. पटवारी) ने पदभार संभाला है.
- सायला तहसील: सायला तहसील के अंतर्गत कुल 11 पटवारियों की पदस्थापना हुई है, जिनमें अमरा राम (प.म. सिराणा), ओम प्रकाश वासू (एल.आर.सी. तह. सायला), रामस्वरूप भूखर (प.म. तिलोड़ा), मोहम्मद सलीम (प.म. तूंरा), पवन पटेल (प.म. बावतरा), सुरेश कुमार (प.म. तालियाना), विक्रम कुमार (प.म. जीवाणा), निर्मल कुमार पुरोहित (प.म. सांगाणा), गलबाराम (प.म. मंगलवा), और धर्मेन्द्र कुमार (प.म. कोमता) शामिल हैं.
- जसवन्तपुरा तहसील: इस क्षेत्र में कुल 10 नए पटवारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें हीरालाल गैणा (प.म. गजापुरा), गोरधन राम (प.म. दांतलावास), प्रकाश चंद मीना (प.म. मोदरां), रजनी (प.म. तातोल), जगदीश प्रसाद शर्मा (प.म. थूर), कैलाश चंद कुमावत (प.म. डोरड़ा), रघुराज सिंह भाटी (प.म. मुन्थला काबा), दिनेश कुमार (प.म. चेकला), सुमन वर्मा (प.म. धानसा), और संगीता (प.म. पावली) शामिल हैं.
- चितलवाना तहसील: चितलवाना तहसील में कुल 8 पटवारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें स्वरूपसिंह चौहान (प.म. झाब), राणा राम (प.म. टांपी), हीर दान (प.म. डूंगरी), ओम प्रकाश (प.म. ईटादा), हितेश कुमार (प.म. देवड़ा), भगराज गोयल (प.म. केरिया), और रमेश कुमार (प.म. रतोडा) शामिल हैं.
- सांचोर तहसील: इस तहसील में कुल 8 पटवारी लगाए गए हैं, जिनके नाम करना राम (प.म. पुर), लाल सिंह (प.म. कीलवा), मुकेश कुमार (प.म. गुन्दाऊ), रायंगा राम (प.म. पमाणा), सुनील कुमार बिश्नोई (प.म. दासपां), और जाखल क्षेत्र के पटवारी शामिल हैं.
- भीनमाल तहसील: भीनमाल तहसील के अंतर्गत कुल 6 पटवारियों की पदस्थापना की गई है, जिनमें रूगनाथा राम (प.म. लुणावास), जैसा राम (प.म. सांगाणा), हंजारी राम (प.म. थौबाउ), प्रेम प्रकाश चौधरी (प.म. कोरा), और अनुकंपात्मक नियुक्ति के तहत श्री राजेन्द्र सिंह (प.म. कावतरा) शामिल हैं.
- बागोड़ा तहसील: बागोड़ा में कुल 4 पटवारी तैनात हुए हैं, जिनमें कमला कुमारी (प.म. भालणी), अशोक कुमार विश्नोई (प.म. मोरसीम), और कल्याण दान (प.म. जैसावास) शामिल हैं.
- भाद्राजून तहसील: भाद्राजून उप-तहसील क्षेत्र में कुल 4 पटवारियों को जिम्मेदारी मिली है, जिनमें सुरजी (प.म. घाणा), हेम नाथ (प.म. नोसरा), देवी लाल (प.म. शंखवाली), और पिंकी पंडित (प.म. निम्बला) शामिल हैं.
- रानीवाड़ा तहसील: रानीवाड़ा तहसील क्षेत्र में कुल 3 पटवारियों की नियुक्ति हुई है, जिनमें भगवाना राम (प.म. कागमाला), उगम सिंह चौहान (प.म. कोडका), और कमलेश दान (प.म. आजोदर) शामिल हैं.
प्रशासनिक आदेश के अनुसार सभी संबंधित पटवारियों को अस्थाई पटवार प्रशिक्षण शाला (रामसीन) से दिनांक 25 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त कर दिया गया है, ताकि वे तुरंत अपने नए पटवार मण्डलों में पहुंचकर जनहित के कार्यों को गति दे सकें. युवाओं के इन पदों पर आने से ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व कार्यों और आमजन से जुड़े कामों में और अधिक तेजी आएगी।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां