नगर महामंत्री दिनेश महावर ने बताया कि जालौर भाजपा नगर मंडल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्जित किए गए, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया , निवर्तमान नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटी ,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी उपस्थित रहे
भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सादा जीवन ,उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे वे एक मेधावी छात्र संगठक लेखक पत्रकार विचारक राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे उनके सामाजिक राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिंता सदैव रहती थी
हमें उनके जीवन से हमेशा प्रेरणा मिलती है ।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अमन मेहता नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर , आईटी जिला सहसंयोजक अचल सिंह परिहार, सुरेश सुन्देशा,हीराराम देवासी , महेश भट्ट , दिनेश बारोट , गीता बारोट भंवर सिंह, नेमीचंद पारख ,अजय जाटव, रामेश्वर लाल कुमावत ,शंकर सिंह राजपुरोहित आदि कई भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां