Homeबाड़मेरऑपरेशन 'शस्यविषम': मौत के सौदागर की जहर की खेती पर ANTF का...

ऑपरेशन ‘शस्यविषम’: मौत के सौदागर की जहर की खेती पर ANTF का वज्र प्रहार, सवा करोड़ की अफीम जब्त

Published on

बालोतरा के सिवाना में बाड़े के पीछे लहलहा रहा था नशा; इंटरनेट से सीखी थी खेती, आरोपी हरजीराम गिरफ्तार


बालोतरा/जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ‘ऑपरेशन शस्यविषम’ चलाकर तस्करी के साम्राज्य पर करारी चोट की है। एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन और आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के कांखी सरहद में दबिश देकर करीब सवा करोड़ रुपये कीमत की अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया है। पुलिस ने मौके से 2428 अफीम के पौधे बरामद कर कुख्यात तस्कर हरजीराम को दबोच लिया है।

सफेद चादर के पीछे छिपा था ‘काला साम्राज्य’

पकड़ा गया आरोपी हरजीराम पिछले 10 साल से डोडा-पोस्त का आदी है। उसने मोटा मुनाफा कमाने के लिए सिवाना इलाके में जमीन खरीदी और रिजका, बाजरी व अरंडी की फसल के बीच में पर्दे की आड़ लेकर अफीम उगाई थी। टीम जब मौके पर पहुंची, तो खेत में एक बड़े घर के पीछे सफेद चादर का पर्दा लगा मिला। उसे हटाने पर करीब 2600 वर्ग मीटर में फैली अफीम की लहलहाती फसल देख अधिकारी भी हैरान रह गए।

गूगल-यूट्यूब से बना ‘जहरीला’ किसान

पूछताछ में सामने आया कि मूल रूप से जालौर के बागोड़ा का रहने वाला हरजीराम चाय की दुकान खोलने सिवाना आया था, लेकिन खुद नशे की दलदल में फंस गया। उसने इंटरनेट के माध्यम से अफीम उगाने का तरीका सीखा। जिस रेतीली मिट्टी और जलवायु में अफीम का उगना असंभव माना जाता है, वहां आरोपी ने विशेष खाद और तकनीक का इस्तेमाल कर जहरीली फसल खड़ी कर दी।

करोड़ों का था गणित

वैज्ञानिक आकलन के अनुसार, इन पौधों से करीब 21 किलो अफीम और 1.5 क्विंटल डोडा चूरा तैयार होता, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि ‘शस्य’ का अर्थ फसल और ‘विष’ का अर्थ जहर है, इसीलिए इस गुप्त खेती को नष्ट करने के अभियान को ‘ऑपरेशन शस्यविषम’ नाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: हरजीराम पुत्र नानजीराम
  • जाति: माली
  • निवासी: मालियों का वास, धुम्बड़िया, थाना बागोड़ा (जालौर)
  • हाल निवासी: कांखी, थाना सिवाना (बालोतरा)

जनता से अपील

ANTF ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी कोई भी जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...