जिले भर में 2500 होर्डिंग्स, हजारों कार्यकर्ता और बेहतरीन प्रबंधन; भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- 'यह प्यार और विश्वास ही मेरी असली पूंजी'
जूनी बाली (जालोर): नववर्ष के आगाज के साथ ही जालोर की राजनीति में एक अद्भुत और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। मौका था भाजपा के ओजस्वी और ऊर्जावान जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के अवतरण दिवस का। उनके पैतृक निवास जूनी बाली में आयोजित इस समारोह ने एक सामान्य जन्मदिन कार्यक्रम की परिभाषा बदल दी। राजनीतिक विश्लेषकों और आमजन का कहना है कि किसी जिलाध्यक्ष के लिए ऐसा भव्य आयोजन, उत्साह और जनसमर्थन जिले के इतिहास में पहली बार देखा गया है।
ढोल-धमाकों के साथ उमड़ा जनसैलाब सुबह से ही जूनी बाली की सड़कों पर रौनक देखते ही बन रही थी। ढोल-धमाकों की गूंज के बीच हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, आमजन और जनप्रतिनिधि जसराज राजपुरोहित को बधाई देने पहुंचे। निवास स्थान पर पैर रखने की जगह नहीं थी, फिर भी प्रबंधन इतना शानदार था कि हर आगंतुक का स्वागत सत्कार व्यवस्थित रूप से किया गया। 2000 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक 'महारैली' का रूप दे दिया।

दिग्गजों का जमावड़ा और शाही स्वागत समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, भीनमाल के पूर्व विधायक पूरा राम चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल, निवर्तमान जिला प्रमुख, प्रधान और मंडल पदाधिकारियों सहित जिले का पूरा शीर्ष नेतृत्व जूनी बाली में मौजूद रहा।

कार्यकर्ताओं ने अपने लाड़ले नेता का स्वागत किसी राजा-महाराजा से कम नहीं किया। जसराज को साफा पहनाकर, तलवारें भेंट कर और 51 व 121 किलो की विशाल फूलों की मालाओं से लाद दिया गया। परम्परागत तरीके से जसराज को तराजू में बैठाकर गुड़ से तोला गया, जिसे बाद में गौवंश को खिलाया गया।

सेवा ही संगठन: भीनमाल में अन्नपूर्णा रसोई जश्न के साथ सेवा का भी अनूठा संगम देखने को मिला। जन्मदिन के उपलक्ष्य में भीनमाल स्थित अन्नपूर्णा योजना के भोजनालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं, गौशालाओं में गौवंश को हरा चारा खिलाकर जिलाध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की गई।

पूरा जिला हुआ भगवामय: 2500 बैनर-होर्डिंग्स जसराज राजपुरोहित की लोकप्रियता का आलम यह था कि जिले का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा जहाँ उनके जन्मदिन के बधाई संदेश न हों। शहर से लेकर गाँव-ढाणियों तक लगभग 2500 से अधिक होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
शाही भोज और आत्मीयता जूनी बाली में आए 2000 से अधिक आगंतुकों के लिए विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। जिलाध्यक्ष जसराज ने स्वयं एक-एक कार्यकर्ता से मिलन किया और आगंतुकों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और देर रात तक जूनी बाली में उत्सव का माहौल बना रहा।
🗨️ जिलाध्यक्ष का संबोधन: "कार्यकर्ता ही मेरी ताकत"
अपने जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह से अभिभूत होकर जसराज राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:
"आज जूनी बाली में उमड़ी यह भीड़ और आप सभी का यह स्नेह देखकर मैं निशब्द हूँ। यह केवल मेरा जन्मदिन नहीं है, बल्कि यह भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का उत्सव है। 2500 बैनर या 121 किलो की माला मेरे लिए सम्मान की बात हो सकती है, लेकिन मेरे लिए असली उपहार वह विश्वास है जो आपने मुझ पर जताया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन की मजबूती और आमजन की सेवा के लिए मेरे खून का एक-एक कतरा समर्पित रहेगा। आपने आज जो मान दिया है, उसका ऋण मैं क्षेत्र के विकास और आपकी सेवा करके चुकाऊंगा।"







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां