रानीवाड़ा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
रानीवाड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद और चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती शुक्रवार को रानीवाड़ा मुख्यालय सहित विभिन्न बूथों पर श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी के नेतृत्व में आयोजित हुए।

मुख्यालय के रामदेव मार्केट में आयोजित समारोह में पूर्व जिला महामंत्री व वक्ता मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। वे आजीवन देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्षरत रहे। संसद में उन्होंने धारा 370 का पुरजोर विरोध किया और इसे समाप्त करने की मांग की। अगस्त 1952 में जम्मू में हुई विशाल रैली में उन्होंने संकल्प व्यक्त किया था कि या तो भारतीय संविधान लागू कराऊंगा या इस लक्ष्य के लिए बलिदान दूंगा।
रानीवाड़ा भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन व आदर्शों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिशा दिखाते हैं।
इस मौके पर दिनेश कुमार रावल, कांतिलाल प्रजापत, पहाड़सिंह परिहार, दिनेश सिंह, कृष्ण कुमार प्रजापत, बाबूलाल, जीवाराम, खुशाल बोहरा सहित अनेक गणमान्यजन एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
इसी तरह मालवाडा गाँव में बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण सेन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ता मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी। समारोह में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां