Homeजसवंतपुरापरिवर्तन यात्रा जनसभा को सफल बनाने के लिए विधायक देवल ने झोंकी...

परिवर्तन यात्रा जनसभा को सफल बनाने के लिए विधायक देवल ने झोंकी ताकत

Published on

रानीवाड़ा। 9 सितम्बर को सुबह 10 बजे सुन्धा माता में होने वाली रानीवाड़ा विधानसभा की विशाल जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए पिछले तीन दिन से लगातार जनसंपर्क कर रहे रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल आज चौथे दिन शुक्रवार को भी कई गावों में पहुंचे।

देवल ने शुक्रवार को मालवाडा, केर, सूरजवाडा, डूंगरी भाखरी, डूंगरी रूदगों का वास, रोडा, अमरापुरा, रामपुरा एवं वगतापुरा में सघन जनसंपर्क किया और लोगों को पीले चावल व पत्रिका देकर सुन्धा माता में होने वाली जनसभा में आने का आग्रह किया। देवल ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि शनिवार को सुन्धा माता में होने वाली जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाना है। पार्टी की आधिकारिक जनसभा सुन्धा माता में ही है, रानीवाड़ा विधानसभा में और कहीं भी कोई जनसभा नहीं है इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी सुन्धा माता की जनसभा में ही लोगों को लायें। लोगों को फोन, सोशल मीडिया, जनसंपर्क, समाचार पत्रों, पत्रक एवं पीले चावल देकर सूचना करें।

सभा के आकर्षण और यात्रा कार्यक्रम देवल ने बताया कि 9 सितम्बर शनिवार को सुबह 9 बजे लुहाना विलेज रिसोर्ट राजपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यात्रा का रथ राजपुरा चौराहा होते हुए 10 बजे सुन्धा माता सभा स्थल पर पहुंचेगा, राजपुरा से सुन्धा माता सभा स्थल तक केसरिया साफे पहने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ के आगे-आगे मोटरसाईकिल रैली निकाली जाएगी। राजपुरा, सुन्धा माता नदी पर लगाए गए स्वागत द्वार पर यात्रा के रथ पर पुष्पवर्षा की जाएगी। मंदिर के मुख्य गेट पर स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा एवं नासिक बैण्ड के बैंड वादकों द्वारा बैण्ड बाजे से रथ का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रथ का सभा स्थल पर महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया जाएगा। मंच पर अतिथियों के सम्मान में बालोतरा के प्रसिद्ध गेर नृत्य कलाकारों द्वारा गेर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके बाद सभा में केन्द्र व प्रदेश स्तरीय नेताओं का सम्बोधन होगा फिर सैकडों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जनसभा के बाद यात्रा का रथ चितरोडी-आलडी होते हुए भीनमाल विधानसभा में प्रवेश करेगा। उसके बाद 3ः30 बजे करड़ा स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा, बाद में यात्रा सांचौर विधानसभा में प्रवेश करेगी। अगले दिन 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे रानीवाड़ा विधानसभा में प्रवेश करेगी जहां सांकड़ में स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा, उसके बाद सेवाडा स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा, फिर रानीवाडा तीन रास्ता, सांचौर फाटक के पास पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया जाएगा और अंत में बडगांव सर्किल स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा और फिर यात्रा रेवदर विधानसभा में प्रवेश कर जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...